फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women expressed anger due to disruption of water supply in Kanti

Mahendragarh-Narnaul News: कांटी में जलापूर्ति बाधित होने से महिलाओं ने जताया रोष

Sat, 31 May 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 31 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women expressed anger due to disruption of water supply in Kanti
फोटो नंबर- 13गांव काटी में पेयजल समस्या को लेकर मटके फोड कर रोष व्यक्त करती महिलाएं। संवाद
मंडी अटेली। खंड के गांव कांटी में सार्वजनिक ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से पानी की समस्या बनी हुई है। इस पर शुक्रवार को मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। इन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं महिलाओं ने मटका फोड़कर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शनिवार तक वाटर सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो अटेली-बहरोड़ मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। गांव कांटी की हरिजन बस्ती में बनी सार्वजनिक ट्यूबवेल से पानी सप्लाई होती है, लेकिन 10 दिनों से मोटर खराब होने के कारण पेयजल समस्या हो रही है।
विज्ञापन

महिलाएं रोजमर्रा के कार्य के लिए दूर दराज के नलकूपों व टैंकरों से पानी लाने को मजबूर हैं। बार बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया तो शुक्रवार को महिलाओं का गुस्सा बढ़ गया। मटका फोड़कर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते वाटर सप्लाई को चालू नहीं किया गया तो सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed