फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women caught stealing purses and handed over to police

Mahendragarh-Narnaul News: पर्स चोरी करने वाली महिलाओं को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Sun, 27 Nov 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Women caught stealing purses and handed over to police
बस स्टैंड पर एक महिला का पर्स चोरी करते दो महिलाओं को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। राजस्थान प्रदेश के सीकर निवासी महिला ऊषा दोपहर 12.30 बजे अपने बेटे के साथ महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंची थी। इसके बाद अन्य बस में बैठने के लिए बस स्टैंड परिसर में जा बस में सवार हो गई। इसी दौरान बस में बैठी दो महिलाओं द्वारा बैग से पर्स चोरी कर लिया तथा उतरकर तेज कदमों से बस स्टैंड से बाहर आने लगी। इसी दौरान महिला के बेटे अजय सिंह ने बैग की जांच की तो पर्स गायब मिला। अजय सिंह को उन महिलाओं पर संदेह होने के बाद शीघ्र ही बस से उतरकर उन महिलाओं को पहचान लिया तथा लोगों की मदद से महिलाओं की जांच की गई। इसी दौरान लोगों ने दोनों महिलाओं को काबू कर बस स्टैंड परिसर में बैठी महिलाओं से अज्ञात महिलाओं की तलाशी ली गई तो पर्स बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed