फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women arrived to register for the Lado Laxmi scheme.

Mahendragarh-Narnaul News: लाडो लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचीं महिलाएं

Thu, 25 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 25 Sep 2025 11:40 PM IST
सार

सिहमा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत के बाद सैकड़ों महिलाएं रजिस्ट्रेशन के लिए जुटीं। पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Women arrived to register for the Lado Laxmi scheme.
फोटो 13योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करवाते हुए अधिकारी। प्रवक्

विस्तार

सिहमा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को लाडो लक्ष्मी योजना को पंचकूला से लॉन्च कर दिया है। पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। इसको लेकर सिहमा के बीडीपीओ सचिन ने सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी थी। यहां पांच हेल्प डेस्क बनाई हुई थी। इसमें ग्राम सचिवों की निगरानी में काम किया गया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से ही महिलाओं की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई थी। लाडो लक्ष्मी योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए कुल छह चरण बनाए गए हैं। पहले चरण में आवेदिका को पूरा विवरण भरना होगा। इसमें बताना होगा कि वह विवाहित हैं या नहीं, निवासी कब से हैं, निवास प्रमाण पत्र व आधार का नंबर भरना होगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में आवास का विवरण भरना होगा। इसमें बताना होगा कि खुद का आवास है या किराए पर रह रहे हैं। विवाह से पहले आवास का विवरण भी भरना होगा। इसके साथ ही बिजली कनेक्शन व मीटर का मौजूदा विवरण भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण में परिवार के सदस्यों की संख्या भरनी होगी। इसमें माता-पिता, सास ससुर और उनके आधार नंबर भी भरने होंगे। इसमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भी जानकारी देनी होगी। चौथे चरण में आय का विवरण देना होगा। इसमें ससुराल पक्ष के आय का विवरण देना होगा। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के वाहनों का ब्यौरा, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और किसके पास कौन सा वाहन है, उसकी भी जानकारी देनी होगी।
पांचवें चरण में स्वयं के बैंक खाते की पूरी जानकारी देनी होगी। इसमें पैन नंबर की भी जानकारी देनी होगी।

छठे चरण में अब तक जो विवरण भरा गया था, उसकी जानकारी डिस्पले होगी और इसमें स्व घोषणा करनी होगी कि इसमें सभी जानकारियां सत्य और पूर्ण हैं। यदि इसमें कोई जानकारी झूठी और भ्रामक पाई जाती है तो इस योजना का लाभ पाने के लिए अयोग्य घोषित किया जाए और मेरे विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए। उसके बाद जमा करने वाला विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आईडी बन जाएगी।

इस मौके पर ग्राम सचिव मनजीत ने बताया की लाडो लक्ष्मी योजना रजिस्ट्रेशन करवाने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने कागजात लेकर पहुंची थी। जिनका रजिस्ट्रेशन बड़े शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है। लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त और उनको आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed