फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman went missing with her daughter in Narnaul

Narnaul: चार साल की बच्ची और लाखों की नकदी के साथ विवाहिता लापता, पति ने जताया ये शक

Sun, 14 May 2023 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 14 May 2023 01:44 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में रवि ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में पुष्पा से हुई थी। उसे 8 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। बेटी नारनौल के एक निजी स्कूल नारनौल में पढ़ती है। शनिवार को उसकी बच्ची स्कूल बस से पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। दोपहर को उसकी पत्नी पुष्पा बच्ची को लेने के लिए स्कूल गई थी।

विज्ञापन
Woman went missing with her daughter in Narnaul
Missing

विस्तार

नारनौल के गांव लहरोदा में एक विवाहिता अपनी चार वर्षीय बच्ची व घर में रखे लाखों रुपये लेकर लापता हो गई। महिला के पति ने इसकी शिकायत फैजाबाद चौकी में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रवि ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में पुष्पा से हुई थी। उसे 8 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। बेटी नारनौल के एक निजी स्कूल नारनौल में पढ़ती है। शनिवार को उसकी बच्ची स्कूल बस से पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। दोपहर को उसकी पत्नी पुष्पा बच्ची को लेने के लिए स्कूल गई थी। वह अपने साथ घर में रखे 8 लाख रुपये, जो उसने प्लाट खरीदने के लिए रखे हुए थे, गहने, दस्तावेज व आईडी लेकर स्कूल गई थी। इसके बाद वह स्कूल से उसकी बच्ची को साथ लेकर कहीं चली गई। उसने अपनी सभी रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। उसे शक है कि किसी ने उसकी पत्नी और बेटी को कहीं छुपाकर रखा हुआ है। पुलिस ने पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

नौकरी की तलाश में घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
भिवानी में घर से नौकरी की तलाश में निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक को घर से निकले करीब एक माह का समय बीत गया लेकिन परिजनों को युवक के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। लापता के भाई ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सदर पुलिस थाना में गुमशुदगी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और लापता की तलाश में जुट गई है। 

लापता के भाई राजपाल ने पुलिस को बताया कि वह मिताथल निवासी है। उसका भाई मनोज उर्फ मिंटू काम की तलाश में कोलकत्ता गया था। कोलकत्ता के लिए वह घर से गत 18 अप्रैल को निकला था। लेकिन कोलकत्ता पहुंचने पर उसके भाई को काम नहीं मिल्र और वापस घर आने के लिए हावड़ा रेलवे स्टेशन पर आ गया। आखिरी बार उसके भाई के साथ पांच मई को बात हुई थी। तब मनोज हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर अपने घर आने की बात कह रहा था। लेकिन करीब दस दिन बीत जाने के बाद भी मनोज घर पर नहीं पहुंचा और न ही उससे फोन पर संपर्क हो रहा। परिजनों ने अपने स्तर पर मनोज के बारे में पता करने की कोशिश की लेकिन उनके हाथ इस बारे में कोई भी सुराग नहीं लगा। इस बात से चिंतित होकर परिजन ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है और लापता की तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed