फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman's purse stolen at bus station, second incident in two weeks

बस अड्डे पर महिला का पर्स चोरी ,दो सप्ताह में दूसरी घटना

Thu, 04 Feb 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman's purse stolen at bus station, second incident in two weeks
बस अड्डा पर चोरों ने एक महिला का पर्स चोरी कर लिया। बस अड्डे पर चोरी की दो सप्ताह में यह पर्स चोरी की दूसरी घटना है। लोगों ने महेंद्रगढ़ बस अड्डे पर पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग है। पिछले साल भी बस अड्डे पर एक साल में दस से अधिक लोगों के पर्स, सामान चोरी हुए थे।
विज्ञापन

गांव डालनवास निवासी महिला कमलेेश महेंद्रगढ़ में किसी काम से आई थी। वीरवार दोपहर बाद करीब 2 बजे वह घर वापस जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंची। उसने बस अड्डा स्थित टिकट काउंटर पर सतनाली रूट की बस में डालनवास के लिए टिकट ली। टिकट को उसने अपने पर्स में रखकर बैग में डाल लिया। वह बस में सवार होने लगी तो किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया। बस के अंदर पहुंचते ही उसने सीट नंबर देखने के लिए टिकट निकालने के पर्स देखा तो पर्स गायब मिला। इससे पहले 22 जनवरी को गांव बचीनी निवासी सेना के जवान की जेब कटी है। सेना का जवान संतोष महेंद्रगढ़ बस अड्डे से करीब डेढ़ बजे दादरी की बस में सवार हुआ था। बस में बैठते ही उसने पर्स चैक किया तो वह गायब मिला। जिसमें करीब 2200 रुपये, आईकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम भी पर्स में थे। पिछले साल भी यहां करीब दस लोगों के पर्स व अन्य सामान्य अधिक चोरी हुए थे।
विज्ञापन

वर्जन
बस अड्डे पर चौकी स्थापित करने के लिए हम कई बार मांग कर चुके हैं। बस अड्डे पर शरारती युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। जिस कारण यहां दहशत का माहौल रहता है। यहां यात्रियों के पर्स सहित अन्य सामान भी चोरी होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, बस अड्डा इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed