फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   woman's health detericrated due to doctor's injection

चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी महिला की तबीयत

Wed, 25 Aug 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
woman's health detericrated due to doctor's injection
मोहल्ला दयानगर में स्थित क्लीनिक के बाहर बैठे परिजन व पुलिस। - फोटो : Narnol
नारनौल। मोहल्ला दयानगर में चिकित्सक ने एक महिला मरीज को इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह चिकित्सक उसके बाद से गायब है और महिला के परिजनों का फोन भी नहीं रिसीव कर रहा है। महिला के पति गांव कुक्सी निवासी सत्येंद्र ने बुधवार को 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. हर्ष चौहान ने चिकित्सक के घर की तलाशी ली, वहां कुछ दवाएं मिली हैं। महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायत देकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सत्येंद्र ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे पता चला कि दयानगर में एक व्यक्ति घुटनों में दर्द की दवाएं देता है। पत्नी को अधिक तकलीफ होने के कारण वह उसके पास ले गया। चिकित्सक ने उसकी पत्नी को दवाएं दीं और उससे 85 सौ रुपये फीस ले ली। उसने कहा कि 4-5 लाख रुपये लगेंगे, वह उसकी पत्नी को पूर्ण रूप से ठीक कर देगा। एक सप्ताह बाद उस चिकित्सक ने उन्हें दोबारा बुलाया। इस बार उसने अपने घर पर एक इंजेक्शन लगाया। उस इंजेक्शन की कीमत 65 हजार रुपये बताई, जो अदा कर दी गई। लेकिन दो दिन बाद ही उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई व पूरे शरीर पर छाले पड़ गए। वह फौरन चिकित्सक के पास गया, पर वह नहीं मिला और न ही फोन रिसीव कर रहा है।
विज्ञापन

दो अन्य जगह भी चला रहा क्लीनिक
जांच के लिए दयानगर में मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को उसके घर से कुछ दवाइयों के अलावा कुछ पंफ्लेट भी मिले हैं। जिनके अनुसार वह बाछौद व कांवी मोड़ के सामने क्लीनिक चला रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम दयानगर के क्लीनिक को सील कर दोनों ही स्थानों पर जांच के लिए गई। यहां भी टीम को कुछ दवाइयां व अन्य उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सा अधिकारी
दोपहर में एक व्यक्ति की शिकायत मिली थी कि दयानगर में कथित चिकित्सक द्वारा उसकी पत्नी को इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। टीम गठित कर मौके पर भेजी गई है। रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। चिकित्सक की डिग्री आदि के बारे में पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed