{"_id":"62b36066fdebaa7bcf03416e","slug":"woman-killed-in-road-accident-four-seriously-injured-narnol-news-rtk6502803187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त अल्टो कार।
- फोटो : Narnol
Link Copied
मंडी अटेली। अटेली-बहरोड सड़क मार्ग पर बुधवार की दोपहर बाद चार बजे गांव बिहाली की बणी के पास अल्टो कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक समेत कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अटेली सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव उनिंदा निवासी मृतक महिला ममता देवी (41 वर्षीय) मोटरसाइकिल पर सवार होकर नीमराना जा रही थी। मोटरसाइकिल को गांव कायसा निवासी मोनू (18 वर्षीय) चला रहा था। जब वे कांटी बणी के पास पहुंचे सामने से आ रही अल्टो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अल्टो में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस व पुलिस ने घायलों को अटेली सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ममता को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया। मृतक महिला का पति महेंद्र सिंह बीएसएफ का जवान था। करीब एक साल पहले पति की मौत हो चुकी है। महिला के एक बेटा है। जोकि बीएसएफ में ट्रेनिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।