{"_id":"6622dfe800f66a5682075a49","slug":"woman-jumps-into-canal-after-writing-sons-mobile-number-missing-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108962-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बेटे का मोबाइल नंबर लिखा फिर नहर में कूद गई महिला, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बेटे का मोबाइल नंबर लिखा फिर नहर में कूद गई महिला, लापता
Sat, 20 Apr 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 20 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 68 नहर में बुजुर्ग की तलाश करते दमकल विभाग के कर्मचारी--स्रोत-- स्वयं
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव झगड़ौली जेएनएल नहर में एक बुजुर्ग महिला ने चुन्नी में बेटे का मोबाइल नंबर लिखने के बाद नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर देर रात तक उसे तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
गांव रसूलपुर निवासी करीब 75 वर्षीय चमेली देवी नहर के पास खड़ी थीं। अचानक नहर में छलांग लगा दी। नहर के नजदीक बने मकान के लोगों ने महिला के डूबते देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद डीएसपी, सदर एसएचओ, डायल 112 ओर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को इसकी सूचना दी। गोताखोरों द्वारा नहर में महिला की तलाश की गई। ग्रामीणों की सहायता से बुजुर्ग महिला को नहर के अंदर ढूंढने की कोशिश की जा रहीं हैं। वहीं पुलिस को नहर के पास से महिला के चप्पल, छड़ी व चुन्नी में कागज पर बेटे के मोबाइल नंबर लिखे हुए बरामद हुए हैं। नहर में महिला को गोताखोर देर रात तक तलाशते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।