फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Ramchandrapura village

रामचंद्रपुरा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Ramchandrapura village
मंडी अटेली। गांव रामचंद्रपुरा गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। करीब 11 साल पहले विवाह हुआ था। 10 साल का एक बेटा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर सायं गांव रामचंद्रपुरा की करीब 30 वर्षीय अंजू देवी का शव उनके चोबारे में बेड पर पड़ा हुआ था। शव के बेड पर पड़े होने की सूचना मृतका की छोटी बहन ने घर वालों को बताई। जिसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हत्या लग रही है। उसके बाद मृतका के पीहर निंभोर से उसके पिता बेगराज शर्मा मौके पर पहुंचकर उसकी स्थिति को देखकर मांढण (अलवर) थाना को सूचित किया। सूचना पाकर थाना प्रभारी मुकेश कुमार व दूसरे पुलिस कर्मी पहुंच कर पूछताछ व जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति सोमवीर, सास कृष्णा देवी, ससुर ओमप्रकाश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। लोगों ने बताया कि विवाहिता का पति शक किस्म का है तथा मौके से फरार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जल्द नामजदों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed