फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother and three children died due to drowning in a water tank in Narnaul

नारनौल: पानी के टैंक में डूबने से मां तथा तीन बच्चों की मौत, पति गया था काम पर, शाम को आकर देखा तो तैरते मिले शव

Tue, 19 Apr 2022 09:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 09:56 AM IST
सार

रामसेवक (30)और उसकी पत्नी सावित्री (28) निवासी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। वे गांव दुबलाना में पिछले दो से तीन महीने से रह रहे हैं और यहां पर मजदूरी करते थे।

विज्ञापन
Mother and three children died due to drowning in a water tank in Narnaul
महिला ने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

नारनौल के गांव दुबलाना में पानी के टैंक में डूबने से मां और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें एक 10 माह की लड़की, 2 वर्ष का लड़का तथा चार वर्ष का लड़का शामिल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों  शवों को बाहर निकलवा नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रामसेवक (30) और उसकी पत्नी सावित्री (28) निवासी मोहल्ला बरेठी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। गांव दुबलाना में पिछले दो से तीन महीने से रह रहे थे। परिवार में उनके साथ राम सेवक की मां बैनी देवी, बेटा पुष्पेंद (5 वर्ष),  नीरज (4 वर्ष), मयंक (2 वर्ष) तथा 10 माह की बेटी उर्मिला रहते थे। रामसेवक राज मिस्त्री का कार्य करता है और पत्नी उसके साथ मजदूरी का कार्य करती थी।
विज्ञापन


अभी वो गांव में ही कार्य कर रहे थे। सोमवार को उसकी पत्नी उसके साथ काम पर नहीं गई थी। रामसेवक के काम पर जाने के कुछ समय बाद उसकी मां बैनी देवी और बड़ा बेटा पुष्पेंद भी काम करने वाले स्थल पर पहुंच गए। जब वह शाम साढ़े छह बजे आया तो पत्नी, बेटा नीरज, मयंक और बेटी उर्मिला के शव टैंक के अंदर पानी में तैरते हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आशंका जाहिर की कि पानी का टैंक खुला हुआ था और तीनों बच्चे आंगन में खेलते-खेलते टैंक में जा गिरे। उनको बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी सावित्री भी टैंक में कूद गई जिससे चारों की टैंक में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जहां पर पुलिस ने चारों शवों को बाहर निकलवाया तथा शवों को नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पति रामसेवक के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। -निरीक्षक मनीष कुमार, थाना प्रभारी सदर, नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed