फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   woman and tailor corona positive in anajmandi

अनाज मंडी में महिला और टेलर मास्टर पाए गए पॉजिटिव

Thu, 16 Jul 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
woman and tailor corona positive in anajmandi
अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर सैनिटाइजर का छिड़काव करती दमकल विभाग की टी? - फोटो : Narnol
नारनौल के बाद महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में भी कोरोना की दस्तक हो गई है। वीरवार को अनाजमंडी की रहने वाली महिला पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा शहरी एरिया में एक टेलर भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में रहने वाली महिला ने 13 जुलाई को नागरिक अस्पताल में सैंपल दिया था। जिसकी रिपोर्ट 16 जुलाई को पॉजिटिव आई है। महिला को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। दूसरा पॉजिटिव केस पंजाबी मोहल्ला के जवाहर नगर में आया है। जो गुरुग्राम में किसी कार्य के लिए गया था। किसी के संपर्क में आ गया। बुखार होने पर नागरिक अस्पताल में 13 जुलाई को सैंपल दिया था। जिसकी शाम की रिपोर्ट में 16 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। टेलर को भी होम क्वारंटीन किया गया है। डॉ. संदीप ने बताया कि वीरवार को शहर में दो पॉजिटिव केस पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम से दिनेश शर्मा, कर्णसिंह, भवानी सिंह, राजपाल ने अनाज मंडी में 17 घरों में 75 लोगों की और मोहल्ला जवाहर नगर में 11 घरों में 80 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। नगरपालिका के दमकल कर्मचारियों ने अनाज मंडी और मोहल्ला जवाहर नगर को सैनिटाईज किया गया। अनाज मंडी में पॉजिटिव केस आने पर बैरिकेड्स लगाए हैं।
विज्ञापन

चेलावास में बुजुर्ग संक्रमित
कनीना। एसएसओ डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि चेलावास गांव का एक 62 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला है। इससे पहले बुजुर्ग का लड़का संक्रमित मिला था। परिवार के सभी व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें 62 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव मिला है। संक्रमित के आसपास संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed