{"_id":"62264737b929577c410d4065","slug":"withdraw-rs-27500-from-account-by-changing-atm-card-narnol-news-rtk64045352","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 27500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 27500 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी में एटीएम से पैसे निकालने गए युवक का किसी ने एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 27500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाने में दी है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नांगल सोड़ा निवासी राहुल ने बताया कि 28 फरवरी को वह अपने भाई महेंद्र के कहने पर उसके एटीएम कार्ड से नागंल चौधरी में एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया हुआ था। जब वह एटीएम से पैसे निकाल रहा था तो पासवर्ड भूल गया। इस पर उसने भाई को फोन करके एटीएम का पासवर्ड पूछा और 20 हजार रुपये निकालकर चला आया। जब वह पैसे निकाल रहा था तो उसके पीछे हेल्मेट पहने हुए एक व्यक्ति खड़ा था, जिसने उसकी बातें सुन ली। रुपये निकालकर वह उन्हें गिनने लगा गया इसी दौरान उस व्यक्ति ने अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया और उसके भाई का एटीएम कार्ड ले गया। जब वह पैसे निकालकर घर जा रहा था तो उसके भाई महेंद्र का फोन आया की उसने एटीएम से कितने पैसे निकाले हैं। इस पर उसने बताया कि 20 हजार। इस पर भाई ने बताया कि उसके पास 20 हजार के अलावा 27500 रुपये निकालने का अन्य संदेश आया। इसके बाद उसके भाई द्वारा अपना अकाउंट व एटीएम कार्ड बंद करवा दिया गया। वहीं नांगल चौधरी थाना में एक शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।