फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   With the changing weather, the number of children visiting the OPD has increased, with 20 more patients in two weeks.

Mahendragarh-Narnaul News: बदलते मौसम में बढ़ी बच्चों की ओपीडी, दो सप्ताह में 20 मरीज बढ़े

Thu, 05 Feb 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
With the changing weather, the number of children visiting the OPD has increased, with 20 more patients in two weeks.
फोटो संख्या:71- नागरिक अस्पताल में बच्चों की जांच करती डॉ. अंजू अग्रवाल--संवाद - फोटो : 1
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नगारिक अस्पताल में जाती हुई ठंड बच्चों को चपेट में ले रही है। दो सप्ताह के अंदर बच्चों की ओपीडी में 20 मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। इसका मूल कारण खानपान व सर्दी से बचाव में लापरवाही बरतना है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ के अनुसार, अब सर्दी का मौसम जाने के अंतिम चरण में है। इसके चलते लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव 5 साल से कम उम्र के बच्चों पर पड़ रहा है। दो सप्ताह पहले बच्चों की दैनिक ओपीडी का आंकड़ा 50 रहता था जबकि इस सप्ताह में प्रतिदिन का आंकड़ा 70 का स्कोर छू गया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ ने बताया कि बच्चों की जांच में उनका बिगड़ा खानपान व मौसम में लापरवाही ही मूल कारण है। सर्दी से अचानक गर्मी में चले जाते हैं और गर्मी लगने पर अचानक कपड़े निकालना या ठंडा पानी पीना है। इससे शरीर में हार्माेन संतुलन बिगड़ जाता है और इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण बीमार बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
-
यूं कर सकते हैं बचाव
- अचानक गर्मी या सर्दी के माहौल में प्रवेश न करें।
- यात्रा के समय बच्चों को हवा से बचाएं।
- घर से बाहर निकलते समय पूरे कपड़े पहने।
- अधिक देर तक ठंडे पानी में ना रहें।
--------
वर्जन:
अब अस्पताल में प्रतिदिन 70 बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं और यह संख्या पिछले दो सप्ताह के मुकाबले बढ़ी है। सर्दी से बचाव का उचित प्रबंध रखें और बीमार होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।-डॉ. अंजू अग्रवाल, बालरोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed