फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Winds blew at a speed of 10 to 20 km per hour, 26.5 mm rain fell in the district

Mahendragarh-Narnaul News: 10 से 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं, जिले में 26.5 एमएम हुई बारिश

Fri, 21 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Winds blew at a speed of 10 to 20 km per hour, 26.5 mm rain fell in the district
नारनौल। क्षेत्र में बुधवार शाम को आंधी और हल्की बारिश हुई। क्षेत्र में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जिले में 26.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को करीब शाम 6 बजे नांगल चौधरी क्षेत्र में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई, जिसके कुछ समय बाद नारनौल सहित जिले भर में आंधी और बारिश दर्ज की गई। वीरवार को मौसम साफ रहा, हालांकि शाम के समय बादल छाए रहे और धीमी गति से ठंडी हवा चलती रही। शुक्रवार को भी बादलवाही रहने और हवा चलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 22 व 23 फरवरी को तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। वहीं 24 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। वीरवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में दर्ज की गई बारिश :
स्थान बारिश
नारनौल 4.6 एमएम
अटेली 4.5 एमएम
नांगल चौधरी 6.0 एमएम
कनीना 3.0 एमएम
महेंद्रगढ़ 3.2 एमएम
सतनाली 5.2 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed