फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Will support the person who takes everyone along: Tajinder Pal Singh

सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति को देंगे समर्थन : तजिंदर पाल सिंह

Tue, 21 Jan 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Will support the person who takes everyone along: Tajinder Pal Singh
फोटो नंबर-27तजिंदर सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा सिख प्रबंधक कमेटी के सदस्य पद पर चुनाव होने के बाद प्रधान पद के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। अब प्रधान पद के दावेदारों ने निर्वाचित सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है। इस बीच निर्दलीय जीते नारनौल के तजिंदर पाल सिंह ने क्षेत्र के लोगों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के लिए किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। आजाद उम्मीदवार प्रधान पद के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनका समर्थन धर्म, कर्म और सभी को साथ लेकर चलने वाले प्रधान पद के प्रत्याशी को रहेगा।
विज्ञापन

प्रबंधन कमेटी के चुनाव के तहत वार्ड नंबर 39 से नारनौल के तजिंदर पाल सिंह ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े और 580 मतों से विजयी रहे। हरियाणा गठन के बाद हरियाणा सिख प्रबंधन कमेटी के यह प्रथम चुनाव है। प्रबंधन कमेटी के चुनाव के तहत सदस्यों के चुनाव के लिए संपूर्ण हरियाणा प्रदेश में कुल 40 वार्ड बनाए गए थे। जिला महेंद्रगढ़ को वार्ड नंबर 39 में शामिल किया गया था। वार्ड नंबर 39 में महेंद्रगढ़ व नारनौल के अलावा गुरुग्राम, सोहना, बहादुरगढ, झज्जर, रेवाड़ी, बावल, और दादरी को भी शामिल किया गया था। वार्ड नंबर 39 में कुल 5 बूथ बनाए गए थे। नारनौल सहित संपूर्ण जिले में सिख समाज के लोगों के लिए बूथ नंबर 5 गुरु गोबिंद सिंह स्कूल में बनाया गया था। तजिंदर सिंह ने बूथ नंबर 5 पर पोल हुए कुल 1058 मतों में से 1024 मत प्राप्त कर जबरदस्त बढ़त हासिल की थी। उन्हें रेवाड़ी सहित अन्य बूथ पर भी अच्छे मत प्राप्त हुए। हरियाणा सिख प्रबंधन कमेटी के प्रधान पद के लिए मुकाबला अब रोचक हो गया है, इसलिए अब प्रधान पद की चाबी आजाद उम्मीदवारों के हाथ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed