फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Will read today... the lunch box will be empty

पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आज से खुलेंगे स्कूल

Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Will read today... the lunch box will be empty
नारनौल। जिले में कक्षा पहली से तीसरी तक के नौनिहाल सोमवार से स्कूल जाएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते कई माह से बंद पड़े सरकारी व निजी स्कूलों को क्रमबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। चौथी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के पठन-पाठन हेतु पहले ही स्कूल खोले जा चुके है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के पास पत्र भेजा है।
विज्ञापन

स्कूल में कोरोना गाइडलाइन के तहत पहली से तीसरी तक के छात्रों की पढ़ाई कराई जाएगी। निदेशालय द्वारा जारी पत्र की पालना शिक्षा अधिकारियों ने सभी तैयारी व व्यवस्थाएं कर ली है। इस प्रकार पांच माह बाद पहली से तीसरी तक बच्चे पठन-पाठन के लिए स्कूलों में पहुंचेंगे। जिले में 459 राजकीय प्राथमिक स्कूल है। इनमें पहली से तीसरी तक के 16104 के करीब विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना के संक्रमण के चलते सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। संक्रमण के कम होते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने मार्च 2021 में सभी स्कूलों को कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए खोलने की अनुमति दी थी। मगर अप्रैल माह में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने अप्रैल माह सेे दोबारा सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। अब धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम हो रहा है। इसलिए सरकार दोबारा स्कूलों को खोल रही है। जुलाई माह में कक्षा 9वीं से 12वीं तथा कक्षा छठी से 8वीं तक के स्कूल खोल दिए है। वहीं 1 सितंबर से चौथी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी प्राथमिक स्कूलों को खोल दिया गया है, लेकिन पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल नहीं खोले गए। अब प्रदेश में कोरोना का प्रकोप काफी कम हो गया है। ऐसे में सरकार ने 20 सितंबर से पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। इस प्रकार अब सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खुल गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में पहली से तीसरी तक की कक्षाओं में 16104 विद्यार्थी अध्ययनरत
विभाग के रिकार्ड अनुसार शिक्षा सत्र 2021-22 में जिले में 459 प्राथमिक स्कूल है। इनमें कक्षा पहली में 5119, दूसरी कक्षा में 5614 तथा तीसरी कक्षा में 5371 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों की यह संख्या 31 अगस्त तक हुए दाखिलों के आंकड़ों के अनुसार है। इस प्रकार जिले में पहली से तीसरी तक की कक्षाओं में 16104 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
- विद्यार्थियों की होगी तापमान व ऑक्सीजन की जांच
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजेंद्र श्योराण ने बताया कि निदेशालय के आदेशानुसार सोमवार से स्कूल पहुंचने वाले पहली से तीसरी तक विद्यार्थियों की स्कूल के गेट पर ही ऑक्सीजन लेवल के साथ तापमान की जांच की जाएगी। दोनों सही पाए जाने पर ही बच्चे को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के हाथों को सैनिटाइज करवाने, सामाजिक दूरी के अलावा अन्य नियमों का पालन करने के लिए सभी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश दिया गया है।

-वर्जन
सोमवार से पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। सभी स्कूल मुखियाओं को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने के निर्देश दिए गए है। जिले में पहली से तीसरी तक की कक्षा में 16104 के करीब बच्चे है। स्कूल खुलने से विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों में भी खुशी है।-विजेंद्र श्योराण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed