फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Will get relief from unannounced power cuts, city divided into five zones

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली के अघोषित कट से मिलेगी निजात, पांच जोन में बांटा शहर

Mon, 17 Jun 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from unannounced power cuts, city divided into five zones
फोटो संख्या:60- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़ के एसडीओ सुनील कुमार--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। गर्मी में बिजली के अघोषित कट की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए बिजली निगम ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके लिए निगम की ओर से अब शहर को पांच जोन में बांटा गया है व एक माह में पांच नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सिटी-1 से सिटी-4 के अलावा अब पांचवें जोन के रूप में सिटी-5 शुरू कर दिया गया है। अघोषित कट को नियंत्रित करने को लेकर बिजली निगम की ओर से अब पांचवें जोन को शामिल कर लिया गया है, जिसके लिए व्यवस्थाएं भी दुरुस्त होंगी। निगम की ओर से अब शहर के पांच जोन को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पांच ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्थान चयनित कर काम शुरू कर दिया गया है। निगम ने शहर को चार जोन सिटी एक, सिटी दो, सिटी तीन व सीटी चार में बांटा हुआ है। अब निगम शहर में एक जोन ओर बढ़ाकर सिटी पांच कर दिया है। पांच ट्रांसफार्मर लगने से पूर्व में लगाए गए ट्रांसफार्मरों पर लोड कम होने से बार-बार कट नहीं लगेंगे। साथ ही इस योजना से पूरे शहर के ट्रांसफार्मर पर लोड नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

ऐसे बनाया जाएगा जोन
निगम के कनिष्ठ अभियंता वेदप्रकाश ने बताया कि गर्मियों के मौसम में ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण शहरवासियों को अघोषित कट से परेशानी होती थी। इसको लेकर निगम ने ट्रांसफार्मरों का लोड कम करने को लेकर पांच जोन में बांटा गया था। शहर में पहले चार जोन में था। अब इसको बढ़ाकर पांच जोन में कर दिया गया है। सभी ट्रांसफार्मर पर लोड नियंत्रित होने से अघोषित कट से बचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि शहर के सीटी एक की आधी आबादी को अलग करके सिटी पांच बनाया गया। इससे सिटी एक ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त लोड कम पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जोन में आएंगे यह क्षेत्र
सिटी नंबर एक में तुलाराम चौक, आईटीआई, ऑटो मार्केट, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, शंकर मार्केट, भगवान परशुराम चौक, मोहल्ला कानोडिया, मसानी चौक, सिनेमा रोड, बुचौली रोड सहित आसपास का क्षेत्र शामिल है।
सिटी नंबर दो में ब्रह्माचारी रोड, देवीलाल कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, मोहल्ला महायचान, मोहल्ला खटीकान, मोहल्ला खोजावाड़ा, बड़ा दरवाजा, लाल कोठी, मोहल्ला बास, तिवाड़ियान, बगीची, मोहल्ला वाल्मीकि का क्षेत्र शामिल होगा।
सिटी नंबर तीन में राव तुलाराम चौक, आईटीआई रोड, कुराहवटा रोड, रेलवे रोड, छाजुपुरम कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, दिवान कॉलानी, अनाज मंडी, श्रीकृष्णा कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, माजरा चूंगी का क्षेत्र शामिल रहेगा।
सिटी नंबर चार में सतनाली रोड, नारनौल रोड, पीजी कॉलेज, पुराना नारनौल रोड, मोहल्ला सेनीपुरा, मोहल्ला नत्थुवाला, बुधराम कॉलोनी, चामधेड़ा रोड सहित अन्य एरिया शामिल किया गया है।
सिटी नंबर पांच में जवाहर नगर, मोहल्ला नीमड़ी नीचे, शेरागुवाड़ी, चौक मोहल्ला, 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम चौक, मोहल्ला पड़ाव, मोहल्ला कुम्हाराण, मोदाश्रम रोड, सहित आसपास का क्षेत्र शामिल हैं।

गर्मी में ट्रांसफार्मर पर बढ़ने वाले अतिरिक्त भार के कारण लगने वाले कट की समस्या के समाधान के लिए यह योजना तैयार की गई है। अब शहर में चार जोन को बढ़ाकर पांच जोन में बांटा गया है। शहर पांच नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से अनेक ट्रांसफार्मर पर लोड कम हो जाएगा। इससे अघोषित कट से निजात मिलेगी।
-सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़ के एसडीओ सुनील कुमार--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़ के एसडीओ सुनील कुमार--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed