फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wife was murdered in a quarrel, accused arrested

Mahendragarh-Narnaul News: आपसी कहासुनी में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wife was murdered in a quarrel, accused arrested
महेंद्रगढ़। पुलिस टीम ने गांव बसई में आपसी कहासुनी के चलते पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति हरपाल को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और कोर्ट के आदेशानुसार एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में आपसी कहासुनी और विवाद के कारण घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सांजरवास निवासी मृतका की मां ने बताया कि उसकी छोटी बेटी की शादी बसई (महेंद्रगढ़) निवासी हरपाल के साथ हुई थी। 26 मार्च की रात को हरपाल और रश्मि के बीच फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद 27 मार्च की सुबह करीब 4 बजे मायके वालों को सूचना मिली कि हरपाल ने उसकी पत्नी के सिर पर गंभीर चोटें मारी हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी आकोदा के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल यूनिट के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। अब पुलिस आगामी पूछताछ के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed