फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Who will wear the crown of headship of Brahmin Sabha, decision will be taken today

Mahendragarh-Narnaul News: किसके सिर सजेगा ब्राह्मण सभा की प्रधानी का ताज, फैसला होगा आज

Sun, 03 Aug 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Who will wear the crown of headship of Brahmin Sabha, decision will be taken today
फोटो संख्या:65- ब्राह्मण सभा के चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे चुनाव अ​धिकारी सतीश कुमार  जोश
महेंद्रगढ़। ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के छह पदों के लिए रविवार को मतदान किया जाएगा। चुनाव सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। शाम पांच बजे मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार चुनाव बैलेट पेपर से करवाए जाएंगे। सभा में एक बूथ बनाया गया है। एक कॉलेजियम सदस्य आठ पदों पर अपने मत का प्रयोग करेगा। चुनाव अधिकारी सतीश कुमार जोशी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के अनुसार ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के 39 कॉलेजियम के सदस्यों का चयन पहले ही किया जा चुका है। अब कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए चुनाव होना है।
विज्ञापन

चुनाव में प्रधान, उप प्रधान, सचिव, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं तीन कार्यकारी सदस्यों को चुना जाएगा। प्रधान पद के लिए दिनेश चंद्र वैद्य व मुकेश कुमार शर्मा बलायचा की आमने-सामने की टक्कर है। वहीं उप प्रधान सतीश लाटा व राकेश शर्मा मैदान में हैं। जबकि सचिव के लिए नरेश शर्मा जाटवास व विनोद शर्मा के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसचिव के लिए मास्टर नरेश शर्मा व जितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए मधुकर वशिष्ठ व रविंद्र शर्मा ने दावेदारी जताई है। चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा चुनाव के दौरान आठ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कॉलेजियम को अपना पहचान पत्र साथ लेकर अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed