फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   When the problem of waterlogging was not resolved, the councilor was made to walk in dirty water

Mahendragarh-Narnaul News: जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर पार्षद को गंदे पानी में चलाया

Sat, 31 May 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 31 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
When the problem of waterlogging was not resolved, the councilor was made to walk in dirty water
फोटो नंबर- 12मोहल्ले में सड़क पर जमा गंदे पानी में पार्षद को चलवाता मोहल्ला वासी। संवाद
नारनौल। नारनौल में वार्ड नंबर 26 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों का पार्षद पर ही गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले तो पार्षद को गंदे पानी से निजात दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर पार्षद ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और पार्षद को सड़क पर भरे गंदे पानी में ही चलवाया। जब वार्ड पार्षद गंदे पानी से गुजर रहे थे तो किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड नंबर 26 में मोहल्ला नई कालोनी जमालपुर आता है। यहां चौराहे पर कई महीनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इससे आमजन को आवागमन करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव की समस्या से कई बार नप अधिकारियों, जनस्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पार्षद को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोहल्लेवासी पार्षद काशीराम से गुहान लगाई। उन्होंने समस्या के समाधान की बात कहने लगे। मोहल्लेवासियों ने कहा कि गंदे पानी से वह प्रतिदिन आवागमन करते हैं। अब इस गंदे पानी से आप भी जाकर दिखाओ। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने पार्षद पर दबाव बनाकर गंदे पानी में चलने को मजबूर कर दिया।

इंसेट
पार्षद बोले- प्राथमिकता से करवाते हैं कार्य
वार्ड पार्षद काशीराम का कहना है कि वह वार्डवासियों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण करवाते हैं। इस समस्या के बारे में भी उन्हाेंने कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी अधिकारियों से समस्या का समाधान करवाने को लेकर मिल चुके हैं। बीते वर्ष यहां से पानी निकासी के लिए एक नाला भी बनवाया, लेकिन वह भी कामयाब नहीं हो पाया। इस समस्या को लेकर मोहल्ले वालों के साथ हर अधिकारी के पास चलने के लिए तैयार हूं, लेकिन लोग इस गंदे पानी में चलाकर खुश हैं। इससे कोई समाधान नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed