फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   When CM sahib comes, the roads will shine but who will notice the stench of parking?

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम साहब आएंगे तो सड़कें चमकेंगी लेकिन पार्किंग की बदबू कौन देखेगा?

Sat, 08 Aug 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
When CM sahib comes, the roads will shine but who will notice the stench of parking?
फोटो नंबर- 10राजेंद्र सिंह यादव, दुकानदार, हाउसिंग बोर्ड मार्केट
नारनौल। सीएम नायब सैनी के आगमन और मैराथन को लेकर शहर को चमकाने में कर्मचारी दिन-रात जुटे हैं। एक तरफ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने से गुजर रही सड़क की सफाई और डिवाइडर पर रंग-रोगन किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर हाउसिंग बोर्ड मार्केट की पार्किंग अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रही है।
विज्ञापन

पार्किंग स्थल की सफाई करीब दो साल से इंतजार में है। बारिश होते ही यहां पानी भर जाता है, क्योंकि निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। सफाई के अभाव में घास और झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि सांप और बिच्छू निकलकर दुकानों तक पहुंच रहे हैं। दुकानदार कई बार नगर परिषद को शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ।
विज्ञापन

मैराथन के लिए सड़कें तो चमकाई जा रही हैं लेकिन सड़क किनारे खाली प्लॉटों में पड़े कूड़े के ढेर प्रशासन की नजर से बच रहे हैं। दीवार की आड़ में छिपा कचरा बदबू, मच्छरों और गंदगी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गंदगी के कारण दिनभर मच्छरों का प्रकोप बना रहता है, शाम के समय तो दुकान के बाहर तक नहीं बैठ सकते। इससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना रहता है। -राजेंद्र सिंह यादव, दुकानदार, हाउसिंग बोर्ड मार्केट

-----------
पार्किंग स्थल में बारिश का पानी जमा रहता है और घास व झाड़ियां उगी हुई हैं। इसमें से सांप व बिच्छू निकलकर दुकानों में आ जाते हैं।
-धीरेंद्र सिंह, दुकानदार, हाउसिंग बोर्ड मार्केट

वर्जन :
पार्किंग स्थल की सफाई के लिए कई बार नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। मैराथन कार्यक्रम के लिए की जा रही सफाई के दौरान भी अधिकारियों को खाली प्लॉट में पड़े कूड़े के उठान व सफाई के लिए अवगत करवाया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
-प्रीति यादव, पार्षद, वार्ड-2, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed