{"_id":"69dbe28638bdbaba9201fa57","slug":"wheat-arrivals-surge-in-narwana-mandis-concerns-rise-due-to-lack-of-lifting-narnol-news-c-199-1-sroh1009-151542-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नरवाना मंडियों में गेहूं की आवक तेज, उठान नहीं होने से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नरवाना मंडियों में गेहूं की आवक तेज, उठान नहीं होने से बढ़ी चिंता
विज्ञापन
12जेएनडी28: नई अनाज मेला मंडी में लगे गेहूं के ढेर। संवाद।
- फोटो : घर पर खड़े होकर फायरिंग करता आरोपी युवक। स्रोत सोशल मीडिया
नरवाना। रबी सीजन के जोर पकड़ते ही अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है। नई अनाज मंडी समेत सभी सब यार्डों में गेहूं के ढेर लगे हैं और मंडी परिसर लगभग पूरी तरह भर चुका है।
वर्तमान स्थिति यह है कि खरीद प्रक्रिया तो जारी है लेकिन खरीदी गई फसल का उठान अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे किसानों एवं आढ़तियों की चिंता बढ़ने लगी है। नरवाना मंडी और उसके सभी सब यार्डों में अब तक करीब 14 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इनमें से अकेले नरवाना मंडी में लगभग साढ़े पांच लाख क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है।
वहीं 20,022 गेट पास भी जारी किए जा चुके हैं। खरीद की बात करें तो रविवार को बरटा सब यार्ड में करीब 9,000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया जबकि सभी यार्डों में अब तक कुल 64,613 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। इसके बावजूद सबसे बड़ी समस्या यह है कि खरीदे गए गेहूं का उठान शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मंडी में लगातार बढ़ती आवक के कारण जगह की कमी होने लगी है। यदि जल्द ही उठान प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो मंडी में जाम जैसी स्थिति बन सकती है।
किसानों रमेश, सुलतान, विकास, जगरूप का कहना है कि फसल को लंबे समय तक मंडी में रखने से खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है, खासकर मौसम में बदलाव या बारिश की स्थिति में नुकसान हो सकता है।
इसके अलावा भुगतान में देरी और ट्रॉली खाली न होने से किसानों की अगली फसल की तैयारी भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खरीद के साथ-साथ उठान प्रक्रिया को भी तुरंत शुरू किया जाए, ताकि मंडियों में व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वर्जन
अब तक मंडियों से कोई उठान नहीं हुआ है। मंडी से गेहूं के उठान के लिए हैफेड, डीएफएससी और वेयरहाउस एजेंसियों को बोला गया है कि वह मंडियों से उठान शुरू करें। –पूजा, सचिव, मार्किट कमेटी नरवाना।