फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Were going to visit Balaji, theft in Mahendragarh due to shortage of money

बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे, पैसे कम पड़ने पर महेंद्रगढ़ में की चोरी

Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Were going to visit Balaji, theft in Mahendragarh due to shortage of money
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। महेंद्रगढ़ में छह घरों में हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि टोहाना से महेंद्रगढ़ होते हुए सालासर बालाजी के मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान पैसे कम पड़ गए तो महेंद्रगढ़ में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दी। वहीं एक व्यक्ति से ऑनलाइन 36 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।
विज्ञापन

डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि महेंद्रगढ़ में 29 और 30 नवंबर रात को महेंद्रगढ़ में छह मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले में प्रवीण निवासी नरवाना, अमित उर्फ तूता निवासी टोहाना, श्रवण उर्फ गोलू, सुरेंद्र उर्फ वकील निवासी टोहाना और सुखवीर उर्फ छोटू निवासी टोहाना को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छह से सात के नकदी और सामान की चोरी की थी।
विज्ञापन

इनमें से दो आरोपी पहले ही पुलिस गिरफ्त में आ गए थे। इन पांचों आरोपियों का गिरोह इंटर स्टेट में सक्रिय है। इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों के थानों में ज्यादातर चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे टोहाना से महेंद्रगढ़ होते हुए सालासर बालाजी के मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान इनके पास पैसे कम पड़ गए। इसके चलते उन्होंने महेंद्रगढ़ में बंद मकानों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से चोरीशुदा सोने व चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 लाख की ठगी में तीन काबू
डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह ने कनीना के विनोद के साथ जावा मोटरसाइकिल की एजेंसी दिलाने का झांसा देकर करीब 36 लाख रुपये का फ्रॉड किया था। यह गिरोह 36 लाख रुपये का फ्रॉड करने के बाद न तो विनोद को एजेंसी दिलाई और न ही पैसे वापस दिए। इस पर पीड़ित विनोद ने 13 दिसंबर 2019 को कनीना थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिला पुलिस ने एसपी चंद्रमोहन के नेतृत्व में इस मामले में गत दिन पहले तीन आरोपी देवाशीष प्रियदर्शी व गौरव को रांची और विलसन को पटना से गिरफ्तार किया था।

गांजा के साथ पकड़ा गया
इसके अलावा पुलिस ने गांजा का व्यापार करने वाले एक आरोपी को पिकअप से गांजा सप्लाई करने जाते समय गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदीप नामक आरोपी की पिकअप से 25 किलो, 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस आरोपी को गांजा बेचने वाले राजस्थान के अनिल नामक व्यक्ति को आठ किलोग्राम गांजा समेत पकड़ कर राजस्थान में गिरफ्तार करवाया है। आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed