{"_id":"65a6e158057a02987d0c4db8","slug":"welcome-of-vikas-bharat-sankalp-yatra-reached-urban-areas-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6793-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहरी क्षेत्र में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहरी क्षेत्र में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत
Wed, 17 Jan 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र के बीडीपीओ कार्यालय में पहुंची। इस मौके पर विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ व जानकारी दी। एसडीएम हर्षित कुमार आईएएस ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का जायजा लिया व योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे व विकसित भारत की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने नागरिकों का प्रोपर्टी आईडी में त्रुटि, परिवार पहचान पत्र में त्रुटि, आधार कार्ड अपडेट, आयुष विभाग ने योग व ओपीडी, स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य जांच किया।
इस मौके पर नगर पालिका सचिव अनिल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से निरीक्षक बिरमा देवी, मत्स्य विभाग से सतीश कुमार व अभय सिंह, क्रिड विभाग से रवि तंवर बसई व अनिता सैनी, नगर पालिका से लिपिक अजय व अनदीप, ऑपरेटर प्रीति, बागवानी विभाग से एचडीओ राधेश्याम, एग्रीकल्चर से सुपरवाइजर कविता, खेल विभाग से कोच जयवीर, एचपीसीएल से जितेंद्र के अलावा अन्य अधिकारी व नागरिक मौजूद रहे।