फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather will be changeable from 18 to 28 September

18 सितंबर से 28 सितंबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Sat, 18 Sep 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Weather will be changeable from 18 to 28 September
नारनौल। मौसम विभाग के अनुसार 18 से लेकर 28 सितंबर तक मौसम गतिशील और परिवर्तनशील रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आद्रता 90 प्रतिशत व न्यूनतम 80 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सितंबर महीने के दूसरे कम दबाव चक्रवातीय सिस्टम से एनसीआर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में हल्की भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते किसानों को खरीफ की फसलों में नुकसान भी हुआ है, परंतु रबी की फसलों को इस बारिश से फायदा भी होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर तीसरा चक्रवातीय सिस्टम बाद में कम दबाव क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा जोकि 19 सितंबर से बनने वाला है। उसका भी एनसीआर दिल्ली, दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान पर कहीं अधिक तो कहीं कम प्रभाव देखने को मिलेगा। कृषि विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि खरीफ की फसलें जिसमें बाजरा, ग्वार, मूंग व कपास में रूई की चुनाई करते समय मौसम को ध्यान में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed