फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   weather, rain, waterlodging, narnaul

नारनौल में हुई 14 एमएम बारिश, जलभराव से परेशानी

Thu, 23 Jul 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
weather, rain, waterlodging, narnaul
नगर परिषद कार्यालय के सामने जमा बारिश का पानी। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में दो दिन से कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हो रही है। इससे जहां किसानों को राहत मिली है। वहीं शहर में लोगों को जलभराव की समस्या उठानी पड़ रही है। नप ने शहर के नालों की सफाई नहीं कराई है। ऐसे में शहर के निचले भाग में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। नारनौल में 14 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

बता दें कि नारनौल शहर में तीसरे दिन भी मौसम सुहाना रहा। मंगलवार को भी रिमझिम बारिश होने लोगों को राहत मिली थी। बुधवार को भी सुबह आसमान में बादल छाये। लेकिन, सुबह 11 बजे हल्की बारिश शुरू होने लगी जो रूक-रूककर जारी रही। थोड़ी देर बाद रिमझिम बारिश होने से लोगों को सावन की बारिश का अहसास होने लगा। बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। जलभराव की समस्या मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, मिश्रवाडा, नगर परिषद के सामने, मंडी रोड, पुरानी कचहरी समेत अन्य जगहों पर रही। मौसम विभाग के अनुसार धीरे-धीरे मानसून गति पकड़ रहा है। एक-दो दिन में तेज बारिश की संभावना है। कई जगहों पर अच्छी बारिश तो कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से उनकी बाजरे व ग्वार की फसलों पर रौनक आने लगी है। अभी नप सफाई की तैयारी में लगा है
विज्ञापन

मानसून आने के बाद भी नप ने शहर के नालों की सफाई नहीं कराई है। इसे लेकर अमर उजाला ने पहले ही जलभराव की आशंका जताई थी। इसके बाद नप ने जेसीबी की मदद से नालों की सफाई की थी। लेकिन, नालों की सही तरीके से सफाई न होने से बारिश से जलभराव की समस्या हो जाती है। नप के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि नालों की सफाई के लिए टेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी जरूरी जगहों पर जेसीबी की मदद से नालों की सफाई कराई गई है। ठेकेदार को साल भर तक नालों की सफाई की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से स्थायी समाधान मिले : चेयरपर्सन
नगर परिषद की चेयरमैन भारती सैनी ने कार्यकारी अभियंता से शहर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा है। भारती ने कहा कि बारिश के मौसम में शहर में अनेक स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर में सबसे ज्यादा जलभराव मोहल्ला राव का स्टेडियम के पास, भारत गैस एजेंसी गोदाम, मोहल्ला जमालपुर, पार्क रोड, मोहल्ला सराय, वार्ड नंबर पांच, पुलिस लाइन के सामने, बुद्धू माता मंदिर के पास, सदर थाना के पीछे वाली गली, पीडब्ल्यूडी, पशु अस्पताल, महावीर चौक से पुल बाजार, खटीक चौक व मोहल्ला चांदूवाड़ा आदि जगहों पर होता है। जलभराव की जगहों पर पानी निकालने के लिए पंप सेट खरीदा जाए जलभराव से मुक्ति दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed