फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather increased the problems of farmers, 70 percent harvesting of mustard is completed, threshing has not started yet

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, सरसों की 70 प्रतिशत कटाई पूरी, अभी शुरू नहीं हुई है थ्रेसिंग

Sat, 18 Mar 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Weather increased the problems of farmers, 70 percent harvesting of mustard is completed, threshing has not started yet
महेंद्रगढ़। पिछले दो दिनों से मौसम में हो रहे बदलावों एवं हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे एवं शाम छह बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। दो दिन से आसमान में काली घटाएं छाने से ओलावृष्टि की आशंका के चलते किसानों की धड़कनें भी लगातार बढ़ रही हैं। वहीं मौसम विभाग द्वारा आगामी 21 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील व हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। इस समय क्षेत्र में सरसों की कटाई तेजी से चल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो किसानों के सभी प्रकार के कार्य चार से पांच दिन तक प्रभावित हो सकते हैं। जिला में इस बार 225750 एकड़ में खड़ी सरसों की करीब 70 प्रतिशत कटाई पूरी की जा चुकी है लेकिन अभी फसल में नमी होने के कारण थ्रेसिंग शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो किसानों की परेशानी ओर अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed