फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   weather in no sutable for crop

.....भाई फागण जिसी धूप पड़ै सै, फसल कित तै हौवैगी

Mon, 04 Jan 2016 11:12 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Mon, 04 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

अभी जनवरी माह की शुरूआत ही हुई है, मगर धूप ऐसी पड़ रही है कि फरवरी माह  समाप्त होने वाला हो। इस बदलते मौसम के कारण लोगों का हाल बेहाल है। वहीं किसानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। दिन के समय इतनी तेज धूप पड़ रही है कि दो मिनट भी धूप में खड़ा नहीं रहा जा सकता। किसानों का कहना है कि यदि मौसम का यही हाल रहा तथा उनकी पूरे साल की मेहनत खराब हो जाएगी।

विज्ञापन


रात को ठंड और दिन में तेज धूप ने किसानों की नींद उड़ा दी है। जनवरी माह में फरवरी माह के अंत जैसा वातावरण बनने से किसानों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। दो-तीन दिन से अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर चल रहा है, जो इन दिनों होने वाले तापमान से चार से पांच डिग्री अधिक है। ऐसे में रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। कृषि विशेषज्ञ भी इस नुकसान से चिंतित हैं। इस कारण फसलों के उत्पादन में गिरावट आ सकती है तथा खराब फसल का परिणाम केवल किसान ही नहीं, अपितु आमजन को भी भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


नहीं हैं सिंचाई के पर्याप्त संसाधन
जिला महेंद्रगढ़ कृषि प्रधान जिला है। इस जिले में रबी फसल के दौरान सरसों, गेहूं, जौ एवं चना की फसलें प्रमुखता से बोई जाती है। कृषि योग्य उपजाऊ जमीन होने के बावजूद सिंचाई के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण किसानों को अक्सर बरसात पर ही निर्भर रहना पड़ता है। मगर बरसात में साल-दर-साल गिरावट आती जा रही है और कृषि योग्य उपजाऊ जमीन का रकबा घटता जा रहा है। अबकी बार रबी फसल के दौरान किसानों को बरसात की कमी बेहद खली है। इलाके में पिछले करीब चार महीनों से कोई बरसात नहीं हुई है। इसी का परिणाम रहा कि सिंचाई के अभाव में अंतिम दिनों में खरीफ फसल पूरी तरह पक नहीं पाई थी और किसानों को भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख फसल मानी जाती है रबी की फसल
खरीफ फसल के नुकसान को भूलकर किसान खेती व्यवसाय में कमाई का प्रमुख साधन मानी  जाने वाली रबी फसल की बिजाई में जुट गए थे। किसानों ने बिजाई से पहले बरसात की खूब उम्मीद लगाई, लेकिन वह पूरी न हो सकी। जैसे-तैसे करके किसानों ने रबी फसल की बिजाई तो कर दी, लेकिन अब बरसात ने उन्हें फिर से रुला दिया। सर्दी का मौसम होने के बावजूद इलाके में दिन के समय गर्मी तो नहीं, लेकिन माहौल वैसा ही बना रहता है।

दिन का तापमान चल रहा करीब 20 डिग्री
पिछले करीब पांच-सात दिनों से यह मौसम बना हुआ है। दिन का तापमान इन दिनों इलाके में 20 डिग्री के आसपास बना रहता है। दिन के समय सूर्यदेव पूरे यौवन पर होते हैं। इससे हालांकि लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन फसलों का नुकसान हो रहा है। जनवरी माह में अकसर धुंध गिरने से नमी का वातावरण बना रहता है और इसका सीधा लाभ सरसों एवं गेहूं जैसी प्रमुख फसल को मिलता है लेकिन अबकी बार किसान बरसात को दूर धुंध को भी तरस रहे हैं। अगर ऐसा ही मौसम अगले दस-पंद्रह दिनों तक बना रहा तो यहां की फसलें सूख जाएंगी और किसान बर्बाद हो जाएंगे।


खराब मौसम से घट रही बिजाई
जिला महेंद्रगढ़ को कृषि उपजाऊ क्षेत्र माना जाता है। इस जिले में करीब एक लाख 70 हजार हेक्टेयर को कृषि विभाग द्वारा उपजाऊ माना जाता है, लेकिन बार-बार बरसात में गिरावट आने  से यह रकबा घट रहा है। अबकी बार सर्दी की शुरूआत में बरसात नहीं होने से यह रकबा और ज्यादा घट गया। अबकी बार किसानों ने करीब 77 हजार 310 हेक्टेयर में ही सरसों की बिजाई की है, जबकि अकसर यह 95 हजार से एक लाख हेक्टेयर होती है। इसी प्रकार गेहूं महज 43,655 हेक्टेयर में बोया गया है, जबकि यह लगभग 65 हजार होता है। चना एवं जौ की बिजाई करीब पांच हजार हेक्टेयर में की जाती है, लेकिन अबकी बार चना 3,865 व जौ 1,730 हेक्टेयर में बिजाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed