फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   We will not leave this friendship... We will stick with you till the end.

Mahendragarh-Narnaul News: ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे... अंत तक निभाया साथ

Sat, 14 Sep 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 14 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
We will not leave this friendship... We will stick with you till the end.
फोटो संख्या: 82 गांव सुरेहती मोडियान में प्रविंद्र उर्फ मिंटू को पुष्प अर्पित करते हुए उसका बेट
सतनाली (महेंद्रगढ़)। प्रविंद्र उर्फ मिंटू सतनाली बास निवासी कालू के पास बैठता था। वहीं कालू का भाई ढिल्लू कृष्ण और सुदीप के पास बैठते थे। वहां पर इनकी आपस में दोस्ती का सिलसिला जारी हुआ और गहरे दोस्त बन गए। इसी दौरान कृष्ण और सुदीप की मुलाकात हो गई। तीनों गाड़ी से छोड़ने जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया। डालनवास में कृष्ण व सुदीप का शव पहुंचने पर गांव में मातम छा गया। प्रविंद्र उर्फ मिंटू का शाम को 7 बजे राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। प्रविंद्र जम्मू कश्मीर में सिपाही के पद पर तैनात थे। सेना के जवानों ने शस्त्र झुकाकर उनको सलामी दी।
विज्ञापन

प्रविंद्र की 152 डी बुचावस टोल पर बस छूटने के बाद कृष्ण व सुदीप के पास फोन किया और तय समय पर डयूटी पर पहुंचने का हवाला दिया। दोस्त प्रविंद्र उर्फ मिंटू ने बताया कि अंबाला से ट्रेन पकड़ने के बाद वह तय समय पहुंच सकता है। दोस्ती निभाने के लिए सुदीप और कृष्ण आपस में फोन से संपर्क कर गाड़ी लेकर अपने दोस्त को अंबाला छोड़ने के लिए पहुंच गए। 152डी बुचावास टोल से अपने दोस्त प्रविंद्र उर्फ मिंटू को गाड़ी में बैठाकर अंबाला के लिए रवाना हो गए। 35 वर्षीय कृष्ण व 26 वर्षीय सुदीप निवासी डालनवास दोस्ती निभाने के लिए गाड़ी लेकर पहुंचे थे। जल्दबाजी में होने के कारण प्रविंद्र उर्फ मिंटू ने कहा कि गाड़ी वह खुद चलाएगा। प्रविंद्र ने स्टेयरिंग थाम ली। उसके बाद तीनों आपस बात करते हुए अंबाला के लिए रवाना हो गए। प्रविंद्र के चाचा ने बताया कि जब तीनों करोड़ा के पास पहुंचे तो सामने जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ट्रक रोक दिया। इसके कारण पीछे से गाड़ी सीधी ट्रक में जा टकराई। दर्दनाक हादसे में तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed