फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   We should keep chanting the name of Lord Ram: Rohit Richaria

भगवान राम का नाम सुमिरन करते रहना चाहिए : रोहित रिछारिया

Wed, 09 Jul 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
We should keep chanting the name of Lord Ram: Rohit Richaria
फोटो नंबर-12नारनौल की अग्रवाल सभा में प्रवचन करते अयोध्या धाम से पधारे राजू दास महाराज। संवाद
नारनौल। शहर की अग्रवाल सभा में राम कथा के चौथे दिन बुधवार को भक्तमाल आचार्य रोहित रिछारिया ने श्रद्धालुओं को राम कथा सुनाई।
विज्ञापन

सर्वप्रथम रामचरित मानस सहित सभी देवी-देवताओं का आयोजक राजेश्वरम परिवार के सदस्यों से पूजन करवाया गया। इसके बाद महंत गुरु प्रसाद ने अयोध्या धाम हनुमान गढ़ी से आए राजू दास महाराज का परिचय कराया। बताया कि यशवर्धनाचार्य महंत बालाजी धाम हापुड़ भी विराजमान हैं।
उन्होंने कहा कि महोत्सव में रोजाना दूर-दूर से अनेक संतों का आगमन हो रहा है। इससे नारनौल धरती पावन हो रही है। आचार्य रोहित रिछारिया ने बताया कि राम नाम में बड़ी ताकत है इसलिए हर समय भगवान राम का नाम सुमिरन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब इस धरती पर पाप बढ़ जाता और गो माता व ब्राह्मणों पर अत्याचार होता है तो उनकी रक्षा के लिए भगवान स्वयं अवतार लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान राम के जन्म की लीला का भी वर्णन किया। राजू दास महाराज ने कहा कि दुनिया में मनुष्य की कमी नहीं है, लेकिन हमारा सौभाग्य है कि सनातन धर्म और सबसे महत्वपूर्ण की भारत देश में जन्म लिया। भारत में जन्म लेना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां कण-कण में भगवान राम और कृष्ण का वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान भाव के भूखे हैं। इसलिए उन्हें भाव से सदैव भजना चाहिए। कथा में राजेश्वरानंद परिवार के समस्त सदस्यों सहित काफी संख्या में भक्तन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed