फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   We should contribute to water conservation: Nishu

जल संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए : निशु

Thu, 22 May 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 22 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
We should contribute to water conservation: Nishu
नारनौल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कालबा में वीरवार को जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य जय सिंह ने की।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के खंड संसाधन संयोजक निशु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। निशु ने दूषित जल से होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया के लक्षण एवं रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ जल प्रहरी व जलदूत बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल की खपत अधिक होती है। इसलिए सभी उपभोक्ताओं को अपने नलों पर टोटी लगा कर रखना चाहिए और जल संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। बच्चों को जल संरक्षण से संबंधित जल जागरूकता रैली निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर कुमुद शास्त्री, कृष्ण कुमार, कर्ण सिंह, अशोक, शेरसिंह, रतिराम व अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed