फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Watermelon became the favorite of the people in the summer, shops everywhere in the city

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी में लोगों की पसंद बना तरबूज, शहर में जगह-जगह लगी दुकानें

Sun, 19 May 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Watermelon became the favorite of the people in the summer, shops everywhere in the city
नारनौल। शहर के बाजारों व मुख्य मार्गों के साथ जगह-जगह इन दिनों गर्मी के फल तरबूज की दुकानें लगी हुई हैं। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते सभी दुकानों पर तरबूज की बिक्री भी खूब हो रही है। क्योंकि बाजार में बाकी सभी फल महंगे है और आम आदमी की पहुंच से बाहर है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी में स्वास्थ्य के लिए तरबूज लाभदायक है। शहर के सिंघाना रोड, रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड सहित कई स्थानों पर करीब 100 से अधिक दुकानें लगी हुई हैं। तरबूज विक्रेता सतीश व रमेश ने बताया कि गर्मी में तरबूज की अच्छी मांग है और एक दुकान पर एक क्विंटल से दो क्विंटल तक रोजाना तरबूज बिक रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में तरबूज राजस्थान के चौमू से आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फल सबसे सस्ता 20 रुपए किलो के हिसाब से बाजार में बिक रहा है। इसलिए लिए हर कोई गर्मी में इसे खरीद कर ले जा रहा है। शहर के चिकित्सकों की माने तो गर्मियों के मौसम में तरबूज खाना बेहद फायदेमंद होता है। यह आपको लूं लगने से भी बचाता है और शरीर का तापमान नियंत्रित करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले 92 प्रतिशत पानी की वजह से शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। तरबूज गर्मियों में भी तरोताजा बनाए रखता है। गर्मियों के मौसम में तरबूज किडनी के लिए भी बहुत फायदे मंद होता है।
विज्ञापन

तरबूज के सेवन से वजन कंट्रोल होता है। किडनी के लिए फायदेमंद है। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है। इसकी वजह से यह हमारे शरीर के तापमान को बढ़ने नहीं देता और लू लगने से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. जितेंद्र यादव, फिजिशियन नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed