फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Waterlogging all around due to 272 mm of rain in 24 hours

24 घंटे में 272 एमएम बारिश से चारों तरफ जलभराव

Sun, 09 Oct 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging all around due to 272 mm of rain in 24 hours
नगर परिषद के सामने जमा बारिश का पानी । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। क्षेत्र में शनिवार की सुबह शुरू हुई बारिश रविवार सुबह आठ बजे तक जारी रही। जिले में 24 घंटे में 272 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे शहर में चारों तरफ जलभराव हो गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलनिकासी नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि रबी की फसल की बिजाई करने की तैयारी में जुटे किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक बताई जा रही है। इस बार कृषि विभाग ने 1.55 लाख हेक्टेयर में रबी फसल की बिजाई का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 11 अक्तूबर जिले में हलकी से तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी अनुसार शनिवार नारनौल क्षेत्र में सुबह हलकी बूंदबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। जोकि रविवार सुबह दस बजे तक चलती रही। लगातार बारिश के चलते शहर के मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, पुरानी सराय, पार्क गली, नगर परिषद के सामने, मोहल्ला रावका, पुरानी अनाज मंडी सहित अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। लगातार बारिश व अवकाश होने के चलते प्रशासन ने पानी निकासी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते उक्त स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी रही। वहीं कई स्थानों पर सीवरेज भी ओवरफ्लो हो गए। इससे शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं मंडियों में उठान न होने से किसानों का अनाज भीग गया। प्रशासन की तरफ से अनाज को भीगने से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उपायुक्त ने शनिवार को खरीद अधिकारियों के साथ बैठक जल्द मंडियों में पड़े अनाज के बैगों का उठान करवाने के लिए निर्देश दिए थे लेकिन अवकाश होने के चलते उठान कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी बारिश होने के आसार
राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जिले में रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान 272 एमएम के करीब बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान नारनौल में 57.2, महेंद्रगढ़ में 50, कनीना में 37, अटेली में 48, नांगल चौधरी में 55 तथा सतनाली में 25 एमएम बारिश हुई है। एक अक्तूबर से नौ अक्तूबर के मध्य सामान्य रूप से 3.5 एमएम बारिश होती है जबकि इस बार सामान्य से अधिक 54.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि 11 अक्तूबर को इसी प्रकार मौसम बना रहेगा। जिले में बिखराव वाली बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

कनीना: दो दिनों से मौसम खराब होने के कारण मंडियों में सोमवार को खरीद बंद रहेगी। वहीं खुले आसमान के नीचे तिरपाल से ढककर रखे बाजरे का उठान शुरू कर दिया। रविवार को कनीना मंडी से 10 हजार बैग का उठान किया गया। मार्केट कमेटी सचिव पारासर ने बताया कि रविवार को मंडी से 10 हजार बैगों का उठान कार्य किया गया है। पांच ट्रकों की मदद से मंडी से बाजरे का उठान कार्य किया जा रहा था। बताया कि मौसम खराब होने के चलते सोमवार को बाजरे की खरीद बंद रहेगी। उन्होंने किसानों से मंडी में अपना बाजरा न लेकर आने की अपील की। उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह 4 बजे शुरू हुई बरसात की वजह से मंडी में बाजरा भीग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed