फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water tank will be renovated, water will be supplied to 15 villages

Mahendragarh-Narnaul News: वॉटर टैंक का होगा जीर्णोद्धार, 15 गांवों में पानी की होगी सप्लाई

Mon, 26 Feb 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Water tank will be renovated, water will be supplied to 15 villages
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी हलके में नहर की टेल पर स्थित होने के साथ-साथ लहरोदा संयंत्र से सप्लाई किए जाने वाले पेयजल की सप्लाई में भी अंतिम छोर पर स्थित है। विशेषकर पहाड़ की तलहटी में बसे गांवों में पीने के पानी की समस्या गर्मी में विकराल रूप धारण कर लेती है।
विज्ञापन

विधायक डाॅ. अभय सिंह यादव ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से एक दूरगामी योजना पर काम शुरू करवाया है। डाॅ. यादव ने बताया कि लहरोदा जल सप्लाई पर पूर्ण रूप से निर्भरता को कम करते हुए हलके में दो और जल संशोधन और सप्लाई की योजनाएं बनाई हैं। नांगल दर्गू में धोली पहाड़ी के पास विभाग के बेकार पड़े वॉटर टैंक का जीर्णोद्धार करके उसके साथ लगते हुए 15 गांवों में पानी की सप्लाई दिए जाने की योजना है। इस टैंक के जीर्णोद्धार का काम चालू है तथा कुछ महीनों में इस काम को पूरा करके आस पास के गांवों में पीने के पानी की सप्लाई प्रारंभ की जाएगी। इसके साथ ही बहरोड़ और कोटपूतली रोड पर लगने वाले लगभग 20 से ज्यादा गांवों को अलग से जल व्यवस्था करने के लिए नायन गांव की पंचायत ने 15 एकड़ ज़मीन का सहमति प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से गांवों में बिछाई गई पाइपलाइन, उन में दिए जाने वाले कनेक्शन और लाइन बिछाने के दौरान उखड़ी हुई गलियों के पुनर्निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है और उक्त बजट की मंजूरी के बाद पूरे हलके के गांवों की जल व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed