फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water tank valve faulty for five days; adequate water not reaching homes.

Mahendragarh-Narnaul News: पांच दिन से टंकी का वॉल्व खराब, घरों तक नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी

Thu, 16 Jul 2026 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Water tank valve faulty for five days; adequate water not reaching homes.
फोटो 05: जलघर की मुख्य टंकी का खराब वॉल्व को दिखाता ग्रामीण। स्रोत: पाठक
सिहमा। पांच दिन से जलघर की मुख्य टंकी का वॉल्व खराब होने के कारण पेयजल संकट बना है। इसके चलते नहर का पानी टंकी में एकत्र होने के बजाय सीधे सप्लाई लाइन में छोड़ा जा रहा है जिससे पानी का प्रेशर कम हो गया है। गांव के अधिकांश घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जिन घरों में मोटर लगी हुई है वहां किसी तरह पानी खींचकर उपयोग किया जा रहा है लेकिन जिनके पास यह सुविधा नहीं है वे पूरी तरह से नलकूपों या निजी टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब सात एकड़ क्षेत्र में फैले इस जलघर में एक बड़ा तालाब और छह टैंक बने हुए हैं जिनकी क्षमता प्रतिदिन लगभग ढाई लाख लीटर पानी को फिल्टर कर आपूर्ति करने की है। इतनी बड़ी क्षमता के बावजूद एक वॉल्व की खराबी से पूरी व्यवस्था ठप हो जाना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या का असर केवल घरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि महंत खेता नाथ राजकीय महाविद्यालय, राजीव गांधी स्टेडियम एवं श्मशान घाट तक पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। इससे विद्यार्थियों और आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराने के बावजूद भी पांच दिन बीत गए हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जन स्वास्थ्य मंत्री श्रुति चौधरी से शिकायत करेंगे। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर जलापूर्ति बहाल करवाने की मांग की है, ताकि गांव वासियों को राहत मिल सके।

वर्जन:
इस समस्या की जानकारी अभी मिली है। जेई को निर्देश दे दिए हैं और जल्द ही जलघर की मुख्य टंकी का खराब वॉल्व ठीक करवा दिया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।-मुकेश, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग सिहमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article