{"_id":"6a230a36594a565a9a056b5a","slug":"water-supply-increased-but-cleanliness-saw-a-sharp-decline-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140834-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पानी की सप्लाई बढ़ी लेकिन सफाई में भारी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पानी की सप्लाई बढ़ी लेकिन सफाई में भारी कमी
विज्ञापन
फोटो नंबर-19नल में सप्लाई किए जा रहे गंदे पानी को दिखाते मोहल्लावासी। संवाद
नारनौल। नहरी पानी की सप्लाई शुरू हुए करीब पांच दिन ही हुए हैं लेकिन शहर के कई इलाकों में लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने सप्लाई तो बढ़ा दी है लेकिन घरों तक पहुंच रहा पानी मटमैला, बदबूदार और पीने योग्य नहीं है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है और विभाग के खिलाफ नाराजगी भी तेज हो रही है।
शुक्रवार को मोहल्ला संघीवाड़ा के लोगों ने विभाग के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना है कि हर साल जब नहर का पानी आता है या बरसात का मौसम होता है, तब गंदे पानी की समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों का आरोप है कि पानी को ठीक से फिल्टर किए बिना ही सप्लाई किया जा रहा है जिससे उसमें गंदगी और बदबू बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती के आसपास कई जगहों पर पानी की पाइपलाइन और घरेलू कनेक्शन लीक हैं। इसी वजह से नालों का गंदा पानी पाइपों में मिल जाता है और वही दूषित पानी घरों तक पहुंचता है।
विज्ञापन
लोगों ने यह भी बताया कि शिकायत टोल फ्री नंबर पर कई बार दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघीवाड़ा के साथ-साथ मिश्रवाड़ा, देवस्थान, बड़का कुआं, आदर्श नगर और काबिला संघीवाड़ा में भी यही समस्या बनी हुई है।
बाक्स
नहर नहीं आई थी जब तक पानी की किल्लत बनी हुई थी। अब नहर आने के बाद गंदा पानी आ रहा है। मोहल्ले की वाल्मीकि बस्ती में लीक पेयजल लाइन भी इसका कारण बन रही है। जिसकी विभाग को जांच करवानी चाहिए।-जयप्रकाश, मोहल्ला संघीवाड़ा
बाक्स-
जब भी नहर और बरसात आती है तो नल में गंदा पानी आना शुरू हो जाता है। गंदे पानी की समस्या को लेकर मैंने टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी की हुई है। फिलहाल पानी इतना गंदा आ रहा है कि वह किसी काम का नहीं है।-दिनेश कुमार, मोहल्ला संघीवाड़ा
वर्जन-
क्षेत्र में अभी नहर आई है और वाटर टैंकों में पानी भरा जा रहा है। शहर में पानी की मांग बहुत ज्यादा थी इसलिए फिल्टर करके पानी सप्लाई किया जा रहा है। जैसे वाटर टैंक भर जाएंगे और मिट्टी नीचे बैठे जाएगी उसके बाद जल्द ही पानी पूरी तरह से साफ करके सप्लाई किया जाएगा। एक दो दिन में इस समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगा।-नरेश चंदेला, कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल