{"_id":"588ce1034f1c1b9e7dcf67e7","slug":"water-suply-five-days-city-electrycity-falt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद पेयजल संकट ने किया बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद पेयजल संकट ने किया बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
गंदा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल की किल्लत ने शहरवासियों की रात की नींद और दिन का चैन हराम कर दिया है। सर्दियों में भी कई दिनों तक आपूर्ति नहीं होने और दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से लोग परेशान हैं। शहर के कई मोहल्लों में चार-पांच दिनों से आपूर्ति नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि एक तरफ तो सरकार ने पानी के रेट बढ़ा दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ सर्दियों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। पानी के लिए लोग टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल किल्लत का ठीकरा बिजली निगम के सिर फोड़ा है। निगम का कहना है कि बारिश के कारण आए फाल्ट ठीक कर दिए हैं। अब बिजली की दिक्कत नहीं होगी।
शहर में पांच दिनों से पेयजल का संकट बना हुआ है। पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। कई मोहल्ले तो ऐसे हैं जहां पांच-पांच दिन
से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में सरकार का प्रति व्यक्ति 110 लीटर पानी प्रतिदिन मुहैया कराने का वादा कागजी रह गया है। पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण गृहणियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो शहर में पानी नहीं आने के कारण बिजली की किल्लत है। अधिकारियों का कहना है कि तीन-चार दिन से वाटर वर्कर्स पर बिजली नहीं आ रही। बिजली नहीं आने के कारण टंकियों में पानी नहीं भरा जा रहा। इससे शहर में पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
शनिवार को आया कई जगह गंदा पानी
एक ओर जहां शहर में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर शहर में शनिवार को एक दो मोहल्लों में पानी आपूर्ति हुआ। मगर जहां पानी आपूर्ति हुआ, वहां पर पानी बहुत ही गंदा व बदबूदार था। जिसके कारण लोगों ने नलों से आए पानी को भरना उचित ही नहीं समझा। शहर के मोहल्ला नई सराय, पुरानी सराय, रविदास मार्ग, मोहल्ला जमालपुर, मिश्रवाड़ा, चांदुवाड़ा, सलामपुरा, पीरआगा बड़ का कुआं, शिवाजी नगर, पुल बाजार, मीरा जी आदि में पीने के पानी की ज्यादा समस्या है। यहां पर कहीं चार तो कहीं पांच दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हुआ है। इस कारण लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
टैंकर मंगाने को मजबूर हैं लोग
मोहल्ला जमालपुर के निलेश कुमार, अनिल कुमार, संदीप कुमार, नरेश ने बताया कि नलों में पानी आए पांच दिन हो गए हैं। मजबूरी में उन्हें सर्दी के मौसम में भी टैंकरों का ही सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में उनका पैसा भी खर्च हो रहा है। एक टैंकर 240 से 250 रुपये तक ले रहा है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई हैं।
कोट
मेरे मोहल्ले में पांच दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण मजबूरी में पानी के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। इससे उनको आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। - मनोज सैनी, सलामपुरा
मेरे मोहल्ले में पानी की आपूर्ति तो शनिवार को हो गई, मगर यहां कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इसकी कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को भी गदा पानी आया। - मान सिंह भूप कालोनी
सर्दियों के मौसम में भी पीने के पानी की समस्या गहरा गई है। पानी की आपूर्ति हुए चार से पांच दिन हो गए। इस ओर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। - मनीष कुमार
एक तरफ प्रदेश सरकार पेयजल के रेट बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को पानी मिल ही नहीं रहा। ऐसे में लोगों की जेब पर सरकार डाका डाल रही है। - राजेश कुमार
चार-पांच दिनों से बिजली सही प्रकार से नहीं मिल रही। इस कारण पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई हुई है। बरसात की वजह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही होगी। इसका जल्द समाधान कर दिया जाएगा। - जेपी वर्मा, एसडीओ शहरी, जनस्वास्थ्य विभाग
बारिश के चलते कई जगह बिजली लाइनों में फाल्ट हुए थे। जिन्हें अब ठीक कर दिया गया है। अभी फाल्ट की काई समस्या नहीं है। - विकास दीप, एसडीओ, बिजली निगम नारनौल