फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water reached Dauhan and Krishnavati rivers, hope raised to increase ground water level

Mahendragarh-Narnaul News: दौहान व कृष्णावती नदी में पहुंचा पानी, भूजल स्तर बढ़ने की जगी उम्मीद

Tue, 13 Aug 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 13 Aug 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Water reached Dauhan and Krishnavati rivers, hope raised to increase ground water level
फोटो संख्या:60- दोहान नदी में आए पानी में से गुजरता वाहन--संवाद
महेंद्रगढ़। डार्क जोन में शामिल जिला महेंद्रगढ़ में विभिन्न जल परियोजनाओं के माध्यम से पांच दशक से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहीं दो नदियों में पानी पहुंचने से भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

पिछले दो सालों में महेंद्रगढ़ जिले को जेएलएन कैनाल से बारिश के मौसम में मिलने वाले अतिरिक्त पानी को भूमि की गहराई में पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है। इससे दौहान व कृष्णावती नदियों को भी नया जीवन मिला है।
विज्ञापन

मध्य हरियाणा को इस सीजन में पानी की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में उस पानी को महेंद्रगढ़ जिले के अंतिम टेल तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं दौहान व कृष्णावती नदी में इस पानी को लगातार डाला जा रहा है। इन दोनों नदियों में 50 से अधिक इंजेक्शन प्रणाली लगाई गई है। इससे आसपास के क्षेत्र में जलस्तर में काफी सुधार आया है। कृष्णावती नदी में गांव रातां से बारिश का अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए नारनौल ब्रांच के एनबी-3 से एनबी-4 पाइप लाइन करीब 23 करोड़ की लागत से 11.7 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डालने की परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। वहीं में गांव मानपुरा करीब 30.98 लाख रुपये से तैयार परियोजनाओं के माध्यम से कृष्णावती नदी में बारिश का अतिरिक्त छोड़ा जाएगा। इसके लिए करीब 11.7 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली जाएंगी। महेंद्रगढ़ के साथ लगते गांव देवनगर में डैम का निर्माण कार्य पूरा चुका है। इसमें आठ से दस फीट पानी स्टोर किया जा रहा है व समय-समय पर नदी क्षेत्र में नहरी पानी भी छोड़ा जा रहा है। दौहान में नहरी पानी छोड़ने से आसपास गांवों में 200 से अधिक ठप पड़े बोरवेल में भी पानी आने से पुन: शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौहान नदी के लिए दो परियोजनाएं तैयार
दौहान नदी में बारिश का अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए दो परियोजना तैयार की जा चुकी हैं। गांव झगडौली के एमसी-5 पंप हाउस से 8 किलोमीटर की पाइपलाइन डालकर गांव माजरा कलां के समीप दौहान नदी में बारिश का अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालय के समीप से करीब 1.50 करोड़ की लागत से दौहान नदी क्षेत्र पानी छोड़ा जाएगा। इसके अलावा महेंद्रगढ़ ड्रिस्टीब्यूटरी की मरम्मत का कार्य भी अधिकांश पूरा हो चुका है। पाथेड़ा पंपहाउस से 175 क्यूसिक पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए भी काम शुरू किया जा चुका है। गांव मांडोला के तीन जोहड़ों में नहरी पानी पहुंचना शुरू हो चुका है। गांव निंबी, खैरोली व बुडीन के जोहड़ में भी जल्द नहरी पानी पहुंचाया जाएगा।
पिछले कुछ वर्ष में भाजपा सरकार ने दक्षिण हरियाणा में नहरी पानी पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार का प्रयास है कि जिले के प्रत्येक गांव में नहरी पानी पहुंचाकर जलस्तर में सुधार लाया जाए। कृष्णावती में गांव रातां से बारिश का अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए तीन परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिनमें से दो का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। दौहान में नदी में बारिश का अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए दो प्रोजेक्ट बनाए गए हैं।

-डॉ. अभय यादव, सिंचाई मंत्री हरियाणा सरकार।

फोटो संख्या:60- दोहान नदी में आए पानी में से गुजरता वाहन--संवाद

फोटो संख्या:60- दोहान नदी में आए पानी में से गुजरता वाहन--संवाद

फोटो संख्या:60- दोहान नदी में आए पानी में से गुजरता वाहन--संवाद

फोटो संख्या:60- दोहान नदी में आए पानी में से गुजरता वाहन--संवाद

फोटो संख्या:60- दोहान नदी में आए पानी में से गुजरता वाहन--संवाद

फोटो संख्या:60- दोहान नदी में आए पानी में से गुजरता वाहन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed