फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water project tanks that supply drinking water to a population of one lakh.

Mahendragarh-Narnaul News: फरवरी का इंतजार, तब तक गंदा पानी? सवा लाख की सेहत दांव पर

Sun, 11 Jan 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water project tanks that supply drinking water to a population of one lakh.
फोटो नंबर- 10रेवाडी रोड ​स्थित जलघर में बने टैंक में जमा किचड व गंदगी। संवाद
नारनौल। सवा लाख की आबादी को पेयजल आपूर्ति करने वाली जल परियोजना के टैंक में लकड़ियां, बोतल और थैलियों की भरमार है।वहीं टैंकों में गाद व घास उगी है। अधिकारियों को अनुसार, फरवरी में टैंकों की सफाई कराई जाएगी। तब तक शहरवासियों को यही पानी पीना होगा।
विज्ञापन

रविवार को रेवाड़ी रोड स्थित जलघर की पड़ताल की गई थी। जहां चारों टैंक में गंदगी जमा है। वहीं टैंक में लकड़ियां, बोतल और थैलियों भी पड़ी हुई हैं। वहीं जिस नाले से टैंक में नहरी पानी आता है उसकी भी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। जलघर पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि सभी टैंक की सफाई का कार्य करने के लिए चरणबद्ध तरीके से टैंक के पानी को सुखाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं जलघर में कुछ ट्यूबवेल भी बने हुए हैं। नहरी पानी को साफ करने से पहले उसमें ट्यूबवेल के पानी को मिश्रित किया जाता है जिससे पानी की गुणवत्ता और स्वाद बेहतर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार चरणों में होता है पानी साफ
दूषित पानी में सबसे पहले फिटकरी सहित अन्य पदार्थ मिलाए जाते हैं। इससे पानी के अंदर जमा गंदगी नीचे बैठ जाती है। इसके बाद पानी को करीब 4 चरण की प्रक्रिया से साफ किया जाता है और लोगों के घरों तक सप्लाई किया जाता है।


वर्जन:
जलघरों की नियमित सफाई कराई जा रही है ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। अभी हाल ही में नसीबपुर जलघर की सफाई कराई गई है।-मुकेश शर्मा, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed