{"_id":"6069f19e8ebc3e8c9376b6ac","slug":"water-problem-will-end-after-two-days-narnol-news-rtk6029486111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद पानी की समस्या होगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद पानी की समस्या होगी खत्म
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से शहर में चली पानी की समस्या से दो दिन बाद राहत मिलने वाली है। सोमवार की शाम तक नहर आने की संभावना है। मंगलवार को शहर में पेयजल सप्लाई दोबारा से सुचारु हो जाएगी जिससे शहरवासियों को राहत की सांस मिलेगी। गर्मी के मौसम में पानी की डिमांड बढ़ जाएगी, लेकिन उपभोक्ताओं को पानी केवल इतना ही नहीं मिल सकेगा जिससे वह दैनिक कार्य कर सके।
पिछले दो दिन से शहर में पानी की समस्या बढ़ रही थी। शहर के कुछ कॉलोनियों में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जा रहा था क्योंकि जन स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त पानी नहीं बचा। बता दें पूरा शहर नहरी पानी पीता है। शहर में पानी का दूसरा कोई विकल्प भी नहीं है। अगर नहर कुछ दिन भी देरी से आती है तो पूरे शहर में पानी की किल्लत बढ़ जाती है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार सोमवार की शाम तक नहर आने की संभावना है। नहर आने के बाद पानी की किल्लत नहीं रहेगी।
बढ़ेगी पानी की डिमांड
बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी की खपत बढ़ गई है। मई, जून और जुलाई में तो उपभोक्ताओं की पानी की खपत दोगुनी हो जाएगी। इस समय 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी दिया जा रहा है जो गर्मी के मौसम को देखते हुए नाकाफी है। गर्मी को देखते हुए प्रतिदिन पानी 270 लीटर प्रति व्यक्ति मिलना चाहिए।
विज्ञापन
दस दिन चलती है नहर, 25 दिन रहती है बंद
महेंद्रगढ़ शहर नहरी पानी पर निर्भर रहता है। महीने में नहर में 10 दिन पानी आता है और 25 दिन बंद रहता है। आखिरी बार नहर 10 मार्च को बंद हुई थी। लोगों को दो अप्रैल तक नियमित 55 मिनट पानी मिल रहा था। दो दिन से कई कॉलोनियों में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी आ रहा था। अब 25 दिन बाद सोमवार की शाम को नहर आने की संभावना है।
हमारे पास तीन दिन का पानी अभी बचा है। 6 अप्रैल को नहर आने के बाद पानी की कमी नहीं रहेगी। इसके बाद पूरे शहर को नियमित पानी दिया जाएगा।
दीपक यादव, जेेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग