{"_id":"6a6f8740802e0a18970fac68","slug":"water-management-transforms-fortunes-in-ateli-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143358-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में जल प्रबंधन से बदली तकदीर, 903 लाख रुपये से 24 तालाब बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में जल प्रबंधन से बदली तकदीर, 903 लाख रुपये से 24 तालाब बने
विज्ञापन
फोटो 14स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से अटेली विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027-28 के लिए 19 नए जलाशयों और तालाबों के निर्माण की योजना है। इस पर लगभग 5,089.27 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे कुल 29 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं अटेली के 14 गांवों में 24 तालाब बनाए गए हैं। इन्हें नहर से जोड़ा गया है। इन कार्यों पर 903.26 लाख रुपये खर्च किए गए।
इसमें खेड़ी नहर जल भंडारण टैंक तक पानी पहुंचाने के लिए अत्याधुनिक उठाने वाली प्रणाली तैयार की गई। इससे अब खेतों तक नहर का पानी पहुंच रहा है। रामपुरा बांध को दबावयुक्त पाइपलाइन से जोड़ा गया है।
दक्षिणी हरियाणा के गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है। 12 नए स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र स्वीकृत हुए हैं। 54 नए उप-केंद्र भवन, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। 180 चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है और जिला नागरिक अस्पताल में 510 प्रकार की दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। 96 फीसदी पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर पुल का पुनर्निर्माण
कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव उन्हाणी के पास नहर का छोटा पुल (साइफन) वर्षों से दुर्घटनाओं का कारण बन रहा था। आरती सिंह राव ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके प्रयासों से परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति और बजट मिला। अब साइफन के पुनर्निर्माण का कार्य विधिवत शुरू हो गया है। आरती सिंह राव ने कहा विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले कार्यों से होता है।