फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water filled the offices and residences of officers due to heavy rain

झमाझम बारिश से कार्यालयों और अधिकारियों के आवास परिसर में भरा पानी

Wed, 20 Jul 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water filled the offices and residences of officers due to heavy rain
फोटो नंबर 04---- जिला खनन अधिकारी के कार्यालय में जमा बारिश का पानी । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। मौसम अचानक बदलने के बाद बुधवार की सुबह झमाझम बारिश से उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर और सरकारी कार्यालयों के परिसरों में जलभराव हो गया। शहर के निचले इलाके में स्थित मुहल्लों में भी पानी भर गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन जलभराव ने मुसीबत बढ़ा दी। कुल 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। शाम को भी बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

शहर में दो दिन से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी जिससे लोग परेशान थे। बुधवार को तड़के मौसम का मिजाज बदला और सुबह पांच बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। छह बजे मुसलाधार बारिश शुरू हो गई जो सात बजे तक चलती रही। बारिश में पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर पानी भर गया। सिंघाना रोड पर बिजली निगम कार्यालय, खनन विभाग कार्यालय और रेस्ट हाउस परिसर में पानी भर गया। शहर सैन चौक, मोहल्ला राव का, जमालपुर, इंडस्ट्रीयल एरिया, पार्क गली, पुरानी सराय, पुरानी कचहरी समेत अन्य स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

-
उपायुक्त ने इंडस्ट्रियल एरिया का किया दौरा
बारिश के बाद जलभराव की शिकायत पर उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने निजामपुर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा किया और जलनिकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता को दिए। उन्होंने अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। जलनिकासी के लिए मुख्य ड्रेनेज सिस्टम तक पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इसका इस्टीमेट बनाकर भेज दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि डीआईसी कार्यालय में दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं। यहां काफी मात्रा में पानी एकत्रित होता है। इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विजेंद्र हुड्डा, डीआईसी से राकेश यादव तथा इंडस्ट्री एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी कृष्ण अवतार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
महाबीर चौक से उपायुक्त आवास तक आने वाले पांच दिनों में कहीं जलभराव नहीं नजर आएगा। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।- डॉ. जेके आभीर, उपायुक्त, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed