फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   water connection, cut, pending bill, narnaul, mahendrgarh, haryana

पानी के 32 अवैध कनेक्शन काटे, पाइप भी जब्त

Wed, 26 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जनस्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अधीक्षक अभियंता रवींद्र गोठवाल के नेतृत्व में शहर में अवैध पानी के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। अभियान के पहले दिन विभागीय कर्मचारियों ने महता चौक के आस-पास 32 अवैध पानी के कनेक्शनों को काटकर उनका सामान जब्त किया।
विज्ञापन


अधीक्षक अभियंता ने बताया कि विभाग का अवैध कनेक्शन काटों अभियान निरंतर जारी रहेगा। इसके अलावा ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर उपस्थित विभाग के एसडीओ गोपाल ने बताया कि गत दिन पानी की समस्या को लेकर पुरानी मंडी की महिलाओं द्वारा लगाए गए जाम के दौरान उनका कहना था कि महता चौक पहाड़ी पर स्थित पानी टंकी में प्रतिदिन दस घंटे पानी की सप्लाई की जाती है। जबकि उनके मोहल्ला पानी की आपूर्ति निर्धारित से कम हो रही है।
विज्ञापन


इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने पहाड़ी पर स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण किया था। जिसमें महता चौक के आस-पास के लोगों ने पानी की टंकी से ही सप्लाई के लिए अवैध कनेक्शन लिए हुए थे। इस कारण पानी की टंकी को भरने में निर्धारित से अधिक समय लगता था। वहीं पानी की टंकी में कुछ समय बाद ही पानी कम होना शुरू हो जाता था। इस पर उन्होंने बुधवार को विभाग के कर्मचारियों के साथ ऐसे अवैध कनेक्शनों की पहचान की। इसके बाद उन अवैध कनेक्शनों को काट कर बंद कर दिया गया। वहीं कनेक्शनों के लिए इस्तेमाल किए गए पाइप को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ गोपाल ने बताया कि कई मोहल्लों में लोगों द्वारा अपने घरों में पानी के दो-दो कनेक्शन लिए हुए हैं। इस कारण मोहल्लों के अंतिम छोर तक के घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। इसी परेशानी को देखते हुए विभाग ऐसे अवैध कनेक्शनों की पहचान कर उनका काटने का अभियान चलाया है। इस अवसर पर एसडीओ गोपाल, जेई मुकेश शर्मा सहित प्लम्बर व फीटर कर्मचारी मौजूद थे।


पानी की मुख्य लाइन में जोड़े गए थे कनेक्शन
विभाग के एसडीओ ने बताया कि पहले दिन काटे गए सभी अवैध कनेक्शन महता चौक व टीवी टावर के आस-पास से काटे गए हैं। ये सभी कनेक्शन लोगों ने रेलवे फाटक के पास बने बूस्टिंग स्टेशन से टीवी टावर की पहाड़ी पर पानी की टंकी के लिए डाली गई मुख्य पानी लाइन में जोड़े गए थे। जबकि घरों में सप्लाई के लिए विभाग की तरफ से 6 इंच की लाइन डाली गई है। उन्होंने बताया कि अवैध कनेक्शनों के कारण पहाड़ी पर बनी टंकी भरने में तीन घंटे का समय लगता है, जो पहले केवल 55 मिनट में भर जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed