फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   water,civic,problam

करेलिया बाजार मोहल्ला के 300 घरों में छह दिन से नहीं आया पानी

Wed, 09 Oct 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
water,civic,problam
मोहल्ला करेलिया बाजार में गंदे पानी को दिखाते मोहल्लावासी - फोटो : Narnol
करेलिया बाजार में पिछले छह दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। इस एरिया में नहरी पानी की आपूर्ति बेहद कम होती है। क्षेत्र के लोग कई बार अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास गए। अधिकारी बार बार आश्वासन देकर टाल देते हैं। कॉलोनीवासी टैंकर से पानी मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन

पुराने शहर के हिस्से करेलिया बाजार में करीब 300 से अधिक मकान बने हुए हैं। यहां जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल की आपूर्ति होती है। पिछले कई महीने से इस एरिया में गंदा पानी आ रहा है। इस बारे में लोग कई बार अधिकारियों से मिले। विभाग में अधिकारी नहीं मिलते। अधिकारियों को फोन पर समस्या सुनाई तो जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा दिया गया। अब तक समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने बताया कि पिछले छह दिन से एक बूंद भी पानी नहीं आया है। तीन दिन पहले भी समस्या लेकर गए थे। पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशानियां आ रही हैं। पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि इस एरिया में डाली गई पानी की लाइन काफी पुरानी हो चुकी हैं। जिसमें लीकेज होने के कारण गंदा पानी आता है। गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों में आरओ सिस्टम लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

छह दिन से पानी नहीं आया। जब पूछने गए तो कोई जवाब देने वाला नहीं मिला। अब पता लगा है कि बूस्टिंग स्टेशन की मोटर फुंकी हुई है। जिस कारण पानी की आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन जोशी, करेलिया बाजार मोहल्ला
छह महीने से गंदा पानी आ रहा है। आरओ में साफ करने के बाद भी बीमार होने का डर रहता है। दूषित पानी के कारण बीमारियों की आशंका बनी रहती है। अब पिछले छह दिन से तो गंदा पानी भी नहीं आ रहा।
- राजेश महता, करेलिया बाजार मोहल्ला
जनस्वास्थ्य विभाग ने पांच साल पहले पहले लाइन डाली थी। नई लाइन को आज तक चालू नहीं किया गया। पुरानी लाइन से ही अब तक आपूर्ति दी जा रही है। जिस कारण गंदा पानी आता है।

- राजबाला, करेलिया बाजार मोहल्ला
अभी चुनाव ड्यूटी में काम कर रहा हूं। वीरवार को जाकर मौके पर जाकर जांच करूंगा। लीकेज की समस्या का समाधान कराया जाएगा। बूस्टिंग की जली हुई मोटर को ठीक करा दिया गया है।
- दीपक यादव, जेई, पब्लिक हेल्थ महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed