फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water accumulates on road due to sewage overflow; 200 families face commuting difficulties.

Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज ओवरफ्लो से रोड पर जमा पानी, 200 परिवारों के आवागमन में परेशानी

Thu, 30 Apr 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Water accumulates on road due to sewage overflow; 200 families face commuting difficulties.
फोटो संख्या:56 शहर की दीवान कॉलोनी में भरा पानी सीवर का दू​षित पानी। संवाद
महेंद्रगढ़। दीवान कॉलोनी में एक सप्ताह से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या ने कॉलोनी वासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर गंदा पानी जमा होने से न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि आसपास के घरों में बदबू और गंदगी का माहौल है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने तक में परेशानी महसूस कर रहे हैं। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब हालात और भी गंभीर हो गए हैं। सोमवार को कॉलोनी के पास स्थित ग्राउंड में भी सीवरेज का पानी पूरी तरह भर गया।
विज्ञापन

दीवान कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सीवरेज का पानी जमा होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दीवान कॉलोनी में 200 घर है। सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होने के कारण दूर-दूर तक बदबू फैल रही है जिसके कारण कॉलोनीवासी परेशान हैं। कॉलोनीवासी सहित और भी लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।-कृष्ण कुमार, दीवान कॉलोनी
बॉक्स
इस रास्ते से स्कूल के बच्चे जाते है जोकि सीवरेज का पानी भरा रहने के कारण दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। रविवार को तो पूरा ग्राउंड सीवरेज का पानी भरा हुआ था। यहां जाने का रास्ता भी बंद हो गया। सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा था।-राजेश कुमार, दीवान कॉलोनी

-----------
- वर्जन:
दीवान कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लों की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर कर्मचारियों को भेजकर मोटर के माध्यम से सफाई शुरू करवा दी गई है। अगर ऐसी समस्या फिर से होती है तो सीवरेज की सफाई करवा दी जाएगी। आमजन व कॉलोनिवासियों को परेशान नहीं होने दी जाएगा।-सतीश, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

फोटो संख्या:56 शहर की दीवान कॉलोनी में भरा पानी सीवर का दूषित पानी। संवाद

फोटो संख्या:56 शहर की दीवान कॉलोनी में भरा पानी सीवर का दूषित पानी। संवाद

फोटो संख्या:56 शहर की दीवान कॉलोनी में भरा पानी सीवर का दूषित पानी। संवाद

फोटो संख्या:56 शहर की दीवान कॉलोनी में भरा पानी सीवर का दूषित पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article