फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wastewater drainage project launched; will provide relief

Mahendragarh-Narnaul News: अपशिष्ट जल निकासी परियोजना का शुभारंभ, मिलेगी सहूलियत

Tue, 30 Jun 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Wastewater drainage project launched; will provide relief
महेंद्रगढ़। गांव बसई और अकोदा में लंबे समय से बनी अपशिष्ट जल (वेस्ट वॉटर) की समस्या के लिए मंगलवार को विधायक कंवर सिंह यादव ने हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की डी-वॉटरिंग योजना का शुभारंभ किया। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस योजना से दोनों गांवों के ग्रामीणों को जलभराव और गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बसई और अकोदा में अपशिष्ट जल की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। डी-वॉटरिंग योजना शुरू होने से अब अपशिष्ट जल की प्रभावी निकासी सुनिश्चित होगी
विज्ञापन

जिससे जलभराव में कमी आएगी और ग्रामीणों को गंदगी, दुर्गंध तथा जलजनित बीमारियों से राहत मिलेगी। इससे गांवों में स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द इसका लाभ मिल सके। कार्यकारी अभियंता आशुतोष यादव ने बताया कि यह योजना क्षेत्र में अपशिष्ट जल के वैज्ञानिक एवं प्रभावी प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर बीडीपीओ मनोज कुमार, बसई सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह, अकोदा सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार, जिला प्रमुख राकेश कुमार, पाली मंडल अध्यक्ष दीपिका कुमारी, मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ, पाली सरपंच देशराज, खुडाना सरपंच प्रतिनिधि नरेश, धोली सरपंच अमित, पूर्व चेयरमैन डालू सिंह, दिनेश सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed