{"_id":"65aa1045248c60dbaf0febf7","slug":"warden-of-coaching-institute-in-narnaul-brutally-assaulted-student-eardrum-burst-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: कोचिंग संस्था के वार्डन ने छात्र के साथ की बेहरमी से मारपीट; कान का पर्दा फटा, दो लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: कोचिंग संस्था के वार्डन ने छात्र के साथ की बेहरमी से मारपीट; कान का पर्दा फटा, दो लोगों पर केस दर्ज
Fri, 19 Jan 2024 11:31 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:31 AM IST
सार
नारनौल से छात्र से बेहरमी से मारपीट का मामला सामने आया है। वार्डन ने छात्र के कान पर तीन थप्पड़ जोर-जोर से मारे, जिससे उसके कान से सुनना बंद हो गया। डायरेक्टर को शिकायत की तो वह बोला अभी तो तेरा कान का पर्दा ही फटा है, तेरा पता नही क्या-क्या फटेगा।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल के नांगल चौधरी कस्बे में एक कोचिंग संस्था के वार्डन ने छात्र के साथ मारपीट की, जिससे छात्र का कान का पर्दा फट गया। जब छात्र ने डायरेक्टर को बताया कि उसे कान से सुनाई नहीं दे रहा है तो उसने कहा कि अभी तो तेरा कान का पर्दा ही फटा है, तेरा पता नही क्या-क्या फटेगा। छात्र कोचिंंग संस्था में रह कर एसएससी जीडी की कोचिंग करता है। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर संस्था के डायरेक्टर व वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
पुलिस को दी शिकायत में मुंडावर निवासी राहुल ने बताया कि वह एसीटी कोचिंग सेंटर नांगल चौधरी में एसएससी जीडी की तैयारी करने के लिए 28 दिसंबर 2023 से रह रहा है। वह वीरवार को सायं तीन बजे लाइब्रेरी में पढ़ रहा था। इस दौरान कृष्ण कलालिया जो कोचिंग में वार्डन है, जो कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर राजेश यादव के साथ रहता है। वह लाइब्रेरी में आया और फोन के बारे पूछा तो मैंने मना कर दिया। इसके बाद डायरेक्टर के कहने पर उसने अपना फोन निकाल कर दे दिया।
विज्ञापन
तभी कृष्ण कलालिया ने आवेश में आकर उसके कान पर तीन थप्पड़ जोर-जोर से मारे और उसने हाथ में कड़ा पहना हुआ था। जिससे उसके कान से सुनना बंद हो गया। जब उसने डायरेक्टर राजेश यादव से कहा कि सर कृष्ण कलालिया द्वारा कान पर मारने से कान का पर्दा फट गया है। तब राजेश यादव ने कहा कि अभी तो तेरा कान का पर्दा ही फटा है, तेरा पता नही क्या-क्या फटेगा।
विज्ञापन
उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। छात्र ने शिकायत में बताया कि राजेश यादव व कृष्ण कलालिया ने धमकी दी है कि अगर कही शिकायत की तो तेरा भविष्य खराब कर देगें। अब उनके गलत व्यवहार की वजह से पढ़ाई खराब हो रही है। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।