फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ward wise voter list ready for Mahendragarh Municipality elections

महेंद्रगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिए वार्ड वाइज मतदाता सूची तैयार

Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ward wise voter list ready for Mahendragarh Municipality elections
नगर पालिका चुनाव 2022 के लिए वार्ड वाइज मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। इस मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और कटवाने के लिए 24 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार ने बताया कि सभी वार्ड (1 से 15) की मतदाता सूची तहसील कार्यालय में स्थापित मतदाता सूचना एवं संग्रह केंद्र तथा कार्यालय नगर पालिका महेंद्रगढ़ में स्थापित मतदाता सूचना एवं संग्रह केंद्र में जाकर देख सकते हैं। 24 फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इन पूरक मतदाता सूचियों की प्रतियां निशुल्क उपायुक्त कार्यालय नारनौल, उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़, तहसील कार्यालय महेंद्रगढ़ और सभी स्थापित मतदाता सूचना एवं संग्रह केंद्रों में देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

बूथ और वार्ड वार मतदाताओं के वितरण के संबंध में प्रत्येक दावे और आपत्ति का निपटान किया जाएगा और निर्धारित फॉर्म ए और बी में जांच कमेटी को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फॉर्म-ए में उन आवेदकों द्वारा दावा दायर किया जाएगा जो अपना नाम शामिल करना चाहते हैं, अपनी प्रविष्टियों में सुधार करते हैं या मतदाता सूची में अपने नाम किसी अन्य वार्ड में स्थानांतरित करते हैं। फॉर्म-बी में उन आवेदकों द्वारा आपत्तियां दायर की जाएंगी, जो किसी के नाम को शामिल करने पर आपत्ति करते हैं या मतदाता सूची से नामों को हटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केवल वे व्यक्ति ही मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए दावा दायर कर सकते हैं, जिनका संबंधित नगर परिषद व नगर पालिका की विधानसभा मतदाता सूची में नाम दर्ज है तथा इस ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed