फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ward residents upset due to lack of proper arrangement of power supply

बिजली सप्लाई की सही व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासी परेशान

Sat, 18 Sep 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ward residents upset due to lack of proper arrangement of power supply
मंडी अटेली। कस्बे के वार्ड नंबर 2 गोदाम वाली गली में बिजली सप्लाई की समूचित व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्डवासियों ने इस संबंध मे बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, सोनू, सुनीता देवी, लाल सिंह, देवेंद्र कुमार, बुधराम, पवन कुमार, विक्की, अशोक कुमार, भवानी शंकर, रतिराम यादव व सरोज देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि बिजली निगम की ओर से वार्ड के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई करने में खानापूर्ति की जा रही है। बिजली के पोल न ही केबल लगाई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को दूर-दराज के बिजली पोल से केबल लगाकर बिजली मीटर लगा दिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगभग 200 मीटर की दूरी से हो रही बिजली सप्लाई के कारण केबल टूटती रहती है। लोगों का कहना है कि वार्ड में पिल्लर बॉक्स प्रणाली को भी पोल ना होने के कारण ठेंगा दिखाया गया है। उपभोक्ताओं के घरों के बाहर मीटर लगे हुए हैं। लगभग दो दर्जन के करीब उपभोक्ता पिछले डेढ़ दशक से इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

उनके संज्ञान में यह समस्या अभी कुछ दिन पहले आई है। जल्द ही इस वार्ड में बिजली के पोल लगाकर उपभोक्ताओं के लिए बिजली सप्लाई की समुचित व्यवस्था कर दी जाएगी।-अरुण कुमार, एसडीओ बिजली निगम अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed