फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Waiting list for admission in PG course released late evening

पीजी कोर्स में दाखिले की वेटिंग सूची देर सायं हुई जारी

Sat, 13 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Waiting list for admission in PG course released late evening
पीजी कॉलेज नारनौल। - फोटो : Narnol
स्नातकोत्तर कोर्स में मेरिट सूची के बाद रिक्त सीटों पर ओपन कॉउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले होने थे। मगर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा वेटिंग सूची जारी नहीं किए जाने के कारण विद्यार्थियों को ओपन कॉउंसिलिंग के तहत दाखिले नहीं मिल पाए। विद्यार्थी दोपहर बाद तक वेटिंग सूची जारी होने का इंतजार करते है लेकिन विभाग द्वारा सायं करीब चार बजे वेटिंग सूची जारी की गई। मगर जब तक विद्यार्थी वापस लौट चुके थे। ऐसे में विद्यार्थियों के अब शनिवार को ओपन कॉउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले की मेरिट सूची 3 नवंबर को जारी की गई। सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई थी। जिसके तहत सभी विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई। इस कारण नारनौल के पीजी कॉलेज, महिला कॉलेज व अटेली कॉलेज में पीजी कोर्स की आधी के करीब सीटें रिक्त बच गई है। विभागीय आदेशानुसार इन रिक्त सीटों पर 12 नवंबर यानि शुक्रवार को वेटिंग सूची जारी कर ओपन कॉउंसिलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को दाखिला देना था। मगर विभाग दोपहर तक वेटिंग सूची जारी नहीं की। सूची सायं करीब चार बजे जारी की गई। इस कारण विद्यार्थी बिना दाखिला लिए लौट गए।
विज्ञापन

अटेली कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. यशपाल ने बताया कि कॉलेज में स्नातकोत्तर कोर्स में एडमिशन प्रोसेस जारी है। कॉलेज में स्नातकोत्तर कोर्स की कुल 220 सीटें पर 106 विद्यार्थियों ने फीस भरी है। इस प्रकार 114 सीटें अभी रिक्त बची हुई है। पीजी कॉलेज के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. सतीश सैनी ने बताया कि कॉलेज पीजी कोर्स की कुल 370 सीटों पर 169 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाकर दाखिला पक्का किया है जबकि 201 सीटें अभी रिक्त बची हुई है। महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि महिला कॉलेज में कुल 240 सीटों के मुकाबले 133 छात्राओं ने फीस जमा करवाई। ऐसे में पीजी कोर्स की 107 सीटें रिक्त रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. सतीश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को वेटिंग सूची समय पर जारी नहीं होने के कारण ओपन कॉउंसिलिंग नहीं की जा सकी। इस प्रकार शनिवार को विद्यार्थियों को ओपन कॉउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि जिन विद्यार्थियों का ओपन कॉउंसिलिंग में दाखिला कंफर्म हो जाए उन्हें उसी दिन फीस जमा करवानी होगी। अन्यथा वे दाखिले से वंचित रह सकते है। उन्होंने कहा कि अगर फीस जमा करवाने में कोई समस्या आती है तो विद्यार्थी उन्हें इस बारे में सूचित करें। ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed